मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर 1 साल से रेलवे ओवरब्रिज का काम चल रहा है जो कुछ ही दिनों में बनकर तैयार होने वाला है ब्रिज के बन जाने से आम नागरिकों को रेलवे ट्रैक पार करने में आसानी होगी
बता दें कि कुछ साल पहले ग्राम अंबाड़ी छपराई के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक को बंद कर दिया गया है रेलवे पटरियां पार करके बीमार और गर्भवती महिलाओं को तो ले जाना आम बात थी रायसेन जिले की सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंबाडी छपराई के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक का हैं यहां कुछ साल पूर्व ही रेलवे विभाग ने रेलवे फाटक बंद कर दिया था। जिसकी खुलने की मांग कई दिनों ग्रामीण कर रहे थे क्योंकि अस्थाई तौर पर ग्रामीण यहां से निकलते थे। अब रेलवे विभाग ने फाटक के रास्ते को पूरा तरह से बंद कर दिया है। जिससे जान जोखिम में डालकर 6 गांव के ग्रामीण रेलवे पटरियां पार करते हैं। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था बता दें कि केमखेड़ी, घोड़ाचौक, पिपरई, कालीटोर, शक्ति, मुनारा आदि गांव के ग्रामीण इसी रास्ते से होकर अपने जरूरी काम के लिए भोपाल, विदिशा, सांची, सलामतपुर, दीवानगंज आदि जगह जाते हैं। कुछ बच्चे स्कूल जाने के लिए रोज रेलवे ट्रक को पार करते थे जिससे उनकी जान को हमेशा खतरा बना रहता था भोपाल से बीना तक चलने वाली ट्रेनें इसी मार्ग से होकर गुजरती है इस लाइन पर हर 15 मिनट मैं एक ट्रेन निकलती है ग्रामीणों को रेलवे पटरी पार करना जान जोखिम में डालना जैसा था अंबाड़ी छपरई रेलवे फाटक बंद होने से इन ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा था रेलवे ट्रैक पार करने में जान का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं रेलवे विभाग ने अंडर पुलिया निर्माण कर दी हैं। मगर उसमें भी बरसात के मौसम में कमर कमर पानी भर जाता है। जिससे वाहन निकलना तो दूर की बात है पैदल निकलना भी मुश्किल था। अब ऐसे में कई ग्रामीण दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर 1 साल से लगातार रेलवे ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है जल्द ही ब्रिज निर्माण का कार पूर्ण होगा जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों की रेलवे ब्रिज की सुविधा मिल सकेगी
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।