विदिशा। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया कि नगर के विनायक बैंक्विट हॉल में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के तीसरे दिन का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मी नारायण दंडोतिया सचिव मनोज पांडे घनश्याम बंसल, नामदेव, मनोज शर्मा सदस्य पूर्व रामलीला मेला समिति) सुरेश किरार, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा (गीता शिक्षण प्रमुख मध्य भारत विश्व गीता प्रतिष्ठान) के द्वारा भगवान श्री कृष्ण और श्रीमद् भागवत की पोथी की पूजा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर व्यास पीठ से बोलते पंडित संतोष शास्त्री ने कहा कि संस्कार रहित समाज से राष्ट्र का विखंडन हो जाता है.. आहार विहार की शुद्धि के साथ-साथ हर सनातनी व्यक्ति के घर में भगवत भक्ति का अखंड वातावरण होना चाहिए तभी इस कलिकाल में जीव का कल्याण संभव है.. “कीर्तनम कलिनाश नम” इसका आशय है कि भगवान का कीर्तन सभी आठों व्याधियों का नाश कर देता है.. राम राज्य की सुंदर संकल्पना अपने आप साकार हो जाती है बस जरूरत है राम नाम के उच्चारण की.. पंडित संतोष शास्त्री ने बहुत ही सुंदर गीत सुनाया जिसे सुनकर जनता मंत्र मुग्ध हो गई.. “सज धज कर एक दिन मौत की शहजादी आएगी.. ना सोना काम आएगा ना चांदी आएगी…”अर्थात जीवन का परम सत्य है मृत्यु और इस मृत्यु से हमारे पुण्य ही बचा सकते हैं अन्य कोई नहीं. उन्होंने आगे कहा कि.. भगवान श्री कृष्ण वास्तविकता में प्रेम के ही अवतार हैं.. यह सिद्ध करने के लिए ही वह बड़े ही प्रेम से अपनी काकी विदुरानी के हाथों केले के छिलकों का ही भोग लगा जाते हैं उन्होंने आगे कहा कि बिना बुलाए जाने से मर्यादा का भंग होता है ..अतः विचार पूर्वक निर्णय लेकर ही कहीं जाना चाहिए; अन्यथा बड़ा भयंकर अंजाम होता है.. दक्ष यज्ञ के हवन कुंड में माता सती को अपने शरीर तक की आहुति देनी पड़ी.. भगवान कपिल देव ने अपनी माता देवहूति को शांति शास्त्र का उपदेश देते हुए प्रकृति पुरुष विवेक के महत्व का प्रतिपादन किया जिसके ज्ञान से जीव का कल्याण हो जाता है।

इसी बीच पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री और बृजमोहन शास्त्री ने कथा व्यास का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण दंडोतिया मनोज पांडे कृष्ण कुमार गुप्ता नारायण प्रसाद शास्त्री, प्रेम नारायण सोनी, विष्णु नामदेव वृंदावन वैद्य रामस्वरूप शर्मा, कृष्ण कुमार, मनमोहन नेमा मनोज व्यास, श्याम बाबू शर्मा, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा इत्यादि अनेक लोग और माताएं बहने उपस्थित थी ।
न्यूज़ सोर्स-मनोज पांडे/सचिव
श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति विदिशा