दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा यह एफआईआर दर्ज कराई गई है 48 घंटे पूर्व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा एक ट्वीट किया गया था ट्वीट में यह उल्लेख किया गया था कि दमोह के कुंडलपुर में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्पाद मचाया गया है।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी 48 घंटे में माफी मांगने की मांग की गई थी नहीं तो fir दर्ज करने की बात कही गई थी दमोह नगर कोतवाली में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मीडिया को जानकारी दी।