रायसेन कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सी एल गौर रायसेन
विशाखापट्टनम कीं एक कंपनी के परचेज अधिकारी को कच्चा मटेरियल सप्लाई करने के बहाने रायसेन बुलाकर उसे बंधक बनाकर फिरौती वसूलने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हें।
जानकारी के अनुसार 29 मई को फरियादी नवदीप कुमार परचेस इंचार्ज बागमी केमिकल्स प्रायवेट लिमिटेड अल्कापनी विशाखापटनम को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी कंपनी में प्लास्टिक मटेरियल कच्चा माल खरीद हेतु भोपाल से रायसेन बुलाकर बंधक बना लिया था। आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर 12.31,920 रुपये (बारा लाख इक्कीस हजार नौ सौ बीस रूपये फिटी के नाम पर वसूल भी कर लियें थे। इसकी रिपोर्ट अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा364-A,365,368,120-B आईपासी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था
।अज्ञात बदमाशों द्वारा रायसेन के अलावा भोपाल में भी दीगर प्रांत से कंपनी के कर्मचारियों का उनकी कंपनी में प्लास्टिक मटेरियल कच्चा माल खरीदने हेतु बुलाकर एवं बंदी बनाकर व डरा धमकाकर फिरौती के नाम पर मोटी रकम वसूल करने की घटनाएं लगातार होने पर पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहबाल द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये उन पर अंकुश लगाने घटित अपराध के अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपने कुशल निर्देशन में तथा डीएसपी अजाक रायसेन रवि शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलास व पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच भोपाल के सहयोग से एवं मुखविर की सूचना तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आशिक खां पिता हबीब खां उम्र 24 साल नि. ग्राम अरवरिया थाना ईटखडी भोपाल से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों रफीक खां निवासी ग्राम गुलाबगंज थाना देवनगर, जराफत खां निवासी सतपाड़ा थाना सिविल लाइन विदिशा, अशरफ खां निवासी संजयनगर रायसेन अकरम खा निवासी संजय नगर रायसेन, मनोज पारदी निवासी गांधीनगर भोपाल मानीखा निवासी मेवात जिला भरतपुर राजस्थान, तौफीक खा निवासी गवात जिला भरतपुर राजस्थान के साथ मिलकर करीब सवा दो महिने पहले दिनांक 29मई.23 को फरियादी नवदीप कुमार (परचेस इंचार्ज) वागमी कमिकल्स प्रायवेट लिमिटेड अनकापल्ली विशाखापटनमः प्रदेश को उनकी कंपनी में प्लास्टिक मटेरियल कच्चा माल खरीदने हेतु रायसेन बुलाकर बंदी बनाकर रखने व राधारानी खांद्वारा बताये बैंक खाते में 12,31,920 रुपये (बारह लाख इक्कीस हजार नौ सौ बीस रूपये की राशि कर फिरौती के नाम पर वसूल करने की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपीगण आशिक खा. रफीक खा. अशरफ खां को गिरफ्तार कर फिरौती की राशि में से उनके हिस्से में मिली राशि व घटना में प्रयुक्त कारज की गई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। गिरफ्तार आरोपीयों को न्यायालय रायसेन के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपीयों की गिरफ्तारी व मशस्का जाम करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरी. दीपक परमार, सर्वान, मुकेश चौरसिया, प्र. आर. अमित राजपूत, दुर्गेश राजपूत आर. संजीव धाकड़, की सराहनीय भूमिका रही।