Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अखिलेन्द्र दुबे रायसेन शहर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोनीत

0 376

रायसेन से शिवलाल यादव

नवनियुक्त कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष अखिलेन्द्र दुबे बोले एकता सदभावना की भावना के साथ काम करना रहेगी मेरी पहली प्राथमिकता

रायसेन।पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र पटेल,रायसेन शहर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल की सहमति से नगर के युवा समाजसेवी अखिलेन्द्र दुबे गुड्डू भैया को रायसेन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।इनकी नियुक्ति पर सोमवार की शाम रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय बेटनरी के कामधेनु शॉपिंग काम्प्लेक्स के सामने रायसेन शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा अखिलेन्द्र दुबे गुड्डू भैया को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।इसके बाद युवा कांग्रेस ,कांग्रेस जनों, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच फूलमालाओं से स्वागत कर मिठाईयां खिलाकर स्वागत कर बधाई दी है।स्वागत व बधाई देने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
स्वागत कर बधाई देने वालों में बरेली के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास, राजेश पटेल होशियार सिंह ठाकुर, राजेन्द्र तोमर, शेर सिंह यादव दाऊ साहब, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, डॉ पीसी गौतम ,समाजसेवी महेश श्रीवास्तव चच्चा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा संदीप दुबे, जावेद अहमद खान, रेहान खान एडवोकेट, जावेद कदीर, राजू माहेश्वरी, हसीब हिंदुस्तानी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी,अनिल अन्नू श्रीवास्तव,देवेंद्र शर्मा अप्पू भैया, कमलेश कम्मू सेन राजकुमार सेन, अकील इंडियन, मलखान सिंह रावत,दुर्गेश खरे, गुड्डू राइन, मोहन राय, अनीस खान भुवनेश दुबे दुलारे भाई असलम खान आदि शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811