रायसेन। जिला मुख्यालय पर वन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आम जन को जागरूक करने के लिए स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नगर के प्रमुख चौक चौराहों से जागरूकता रेली निकाली गई।

इस रैली का समापन रायसेन के सागर भोपाल तिराहे पर स्थित वन परिसर में किया गया। जहां स्कूली विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस क्यो मनाया जाता है इसकी जानकारी दी एवं इस दौरान कई जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। वन विभाग के एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि बाघ के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।