रायसेन।जिला मुख्यालय के महामाया चौक गांधी प्रतिमा के पास अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारी शमिल हुए।

उन्होंने नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश स्तर पर लंबित मांगों को लेकर आगामी दिनों में होने जा रहे आंदोलन में संगठित होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। इस कार्यक्रम में प्रदेश््रा के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल जैनवार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भैरवे, प्रदेश प्रवक्ता धनराज झावा सहित आदि मौजूद रहे।