Let’s travel together.

एसडीएम ने ली सेक्टर ऑफिसर और बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक

0 295

एसडीएम ने ली सेक्टर ऑफिसर और बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक

– शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कर्मचारियों को दिए गए निर्देश

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

विधानसभा क्षेत्र 25 के निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी अंकुर रवि गुप्ता ने कार्यालय सभाकक्ष निर्वाचन संबंधी बैठक ली। इस बैठक में तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा, मास्टर ट्रेनर राजीव दुबे, राकेश शाक्य सभी सेक्टर ऑफिसर और बीएलओ सुपरवाइजर को दिशा निर्देश दिए गए।
इस बैठक में शिवपुरी एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता ने निर्देश दिया कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली में जोड़ना है और मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएं। 2 अगस्त से 9 अगस्त तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर सेक्टर ऑफिसर द्वारा मतदाता सूची का वाचन करना एवं एपिक एवं जेंडर रेशों में वृद्धि करना तथा विगत विधानसभा में जिन मतदान केंद्रों पर मतदान कम हुआ है उनको चिन्हित करना। मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन एवं वनरेबल मतदान केंद्र को भी चिन्हित करने के लिए निर्देश जारी किए गए। साथ ही 80 प्लस मतदाता एवं दिव्यांग पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को चिन्हित किया जाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में निर्वाचन शाखा प्रभारी संजय दुबे, ऋषभ चंद्र जैन, विशाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811