Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शब ए बारात यानि आजादी की रात आज

0 460

शब ए बारात पर आज मस्जिदों में होगी इबादत और क़ब्रिस्तानों में दी जाएगी फातिहा

सत्येंद्र जोशी

रायसेन। आज शब ए बारात है। इसे आजादी की रात भी कहा जाता है इस रात अल्लाह के नबी सल्लल्लाहो वाले वसल्लम ने अल्लाह के बंदों को जहन्नुम से आजादी दिलाई थी। इसलिए आज की रात जागरण करने की रात है। कब्रिस्तान में बुजुर्गों को फातिहा देने की रात है, और मस्जिदों में जितनी भी इबादत करेंगे उतनी कम है। इस रात को 1 दिन इबादत करते हैं तो 1 साल का सवाब 1 दिन में मिल जाता है। इसलिए शबे बरात की रात इबादत की रात है। मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा मस्जिदों में इबादत की जाएगी तथा कब्रिस्तानों में फातिहा की जाएगी। यह जानकारी मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष सैयद फरहान अली ने दी है। श्री अली ने बताया कि शहर में करीब 8 कब्रिस्तान हैं। सभी जगह पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ सफाई करा दी गई है। रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक कब्रिस्तान में फातिहा दी जाएगी। तथा 11:00 बजे के बाद फजर की नमाज सुबह 5:30 बजे तक मस्जिदों में इबादत की जाएगी। तथा दूसरे दिन यानी कल शनिवार को सभी लोग रोजा रखेंगे। अपील कमेटी के सचिव अय्यूब कुरैशी, उपाध्यक्ष शानू कुरेशी, सह सचिव नईम खा, लाल मियां, कोषाध्यक्ष समीर खान, प्रवक्ता जफर हनीफ ने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811