Let’s travel together.

नहीं सुधर रहे हालात सड़क बनी चारागाह

0 176

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
क्षेत्र में आये दिन सड़को पर गौवंश की हादसों में मौत के बाबजूद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं शुक्रवार की रात को भी धरसीवा के चरोदा मुख्य मार्ग पर गौवंश के बैठे रहने से वाहनों को भी आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
क्षेत्र में चाहे हाइवे हो या गांव की सड़कें जहां देखो वही सड़को पर गौवंश नजर आएगा चाहे दिन हो या रात सड़को पर गौवंश से जहां दुपहिया चालको सायकिल सवारों के अंधेरे दुर्घटना की आशंका रहती हैं तो वहीं बड़े भारी वाहनों से इन गौवंश की अक्सर मौत की घटनाएं भी हो रही हैं ।


दूध तक सीमित गौभक्ति
हिन्दू धर्म सँस्कृति में गौमाता का एक अलग ही स्थान है करोड़ों देवी देवताओं का गौमाता में वास होता है गाय की पूजा होती है लेकिन आज सड़को पर सर्वाधिक गौवंश ही नजर आता है क्या बर्तमान पीढ़ी अपनी भांरतीय धर्म संस्कृति से भटक चुकी है क्या गाय सिंर्फ़ अब दूध देने तक सीमित रह गई है जिस गाय का दूध बीमारी नाशक व स्वस्थ्य वर्धक होता है आख़िर क्यों उसे इस तरह सड़को पर बेमौत मरने छोड़ दिया जाता है कौन हैं इसके जिम्मेदार जिनकी गाय हैं वह या जो गौवंश की चारागाह निगल गए वह या फिर शासन प्रशासन ।

सप्ताह भर में दर्जन भर गायों की मौत
बैसे तो आये दिन कहीं न कहीं सड़क हादसों में गायों की मौत होती रहती है ओर जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती लेकिन हाल की बात करें तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहसंयोजक लोकेश साहू साकरा खंड संयोजक राजा साहू निखिल शर्मा विहिप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरवन राजपूत धनंजय पाठक गौ सेवा प्रमुख कार्यकर्ता लक्की साहू राजा निषाद जब्बर शर्मा युवराज साहू रमेश दादू साहू विकास शर्मा दादू बंजारे आदि का कहना है कि सिंर्फ़ धनेली के आसपास ही सप्ताह भर में दर्जनभर गायों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है जिन्हें उन्होंने विधिवत अंतिम संस्कार भी कराया।


गौसेवक निःस्वार्थ भाव से करते हैं अंतिम संस्का
सांकरा धनेली ओर सिलतरा के निःस्वार्थ भाव से गौसेवा करने वाले गौसेवको की टीम का व्हाट्सएप्प ग्रुप है बजरंग दल से जुड़े युवाओं की टीम गौवंश के साथ सड़क हादसों की या आसपास गांव में गाय के बीमार या उसकी मृत्यु की सूचना पर निःस्वार्थ भाव से उनका उपचार कराने सूचना देकर बंजारी गौशाला भेजने ओर मृत्यु होने पर हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करते हैं घायल अवस्था मे पशु चिकित्सको को सूचना देकर उपचार कराते हैं लंबे समय से बजरंग दल से जुड़े गौसेवक युवा यह कार्य करतेआ रहे हैं।
चारागाह खत्म
धरसीवा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों की बात करें तो आज अधिकांश गांवों में पशु चारागाह की जमीन खत्म हो चुकी है आख़िर मूक प्राणी जाएं भी तो कहां जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811