Let’s travel together.
nagar parisad bareli

होली पर्व हर्षोल्लास के साथ बनाए जाने को लेकर बरेली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

0 506

होली से पहले बरेली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, तहसीलदार निकिता तिवारी एसडीओपी राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू रहे मौजूद

सतेंद्र जोशी

रायसेन। कोरोना संक्रमण की बंदिशें खत्म होने से शहर की फिजा में होली की मस्ती घुल गई है। आज रात विभिन्न स्थानों पर होली जलाई जाएगी। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार होली के लिए लकड़ी का प्रयोग नहीं किया जाएगा। सभी स्थानों पर कंडे की होली जलाने की तैयारियां की जा रही हैं। डॉ देवेंद्र धाकड़ भोपाल न्यूरो सर्जन ने बरेली हिंन्दु उत्सव समिति को एक कुंडल गौवर से बनी लकड़ी नि:शुल्क होलिका दहन के लिए दी |होली के मौके पर शहर में सौहार्द बना रहे और किसी तरह का झगड़ा फसाद ना हो, इसके लिए पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस ने तहसीलदार निकिता तिवारी एसडीओपी राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू के साथ भारी पुलिस बल ने आज शाम 6 बजे शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च बरेली थाने से से शुरू हुआ और टाकीज चौराहे बडा़ बजार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरा। माना जा रहा है कि होली से पहले पुलिस इसी तरह के और फ्लैग मार्च निकालेगी ताकि लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिले। आमतौर पर बरेली शहर में होली के मौके पर शांति रहती है लेकिन पुलिस ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है जिससे शांति व्यवस्था बिगड़े।
तहसीलदार निकिता तिवारी ने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का त्योहार है। शांति पूर्वक तरीके से मनाएं। शरारती तत्वों पर नजर रखकर पुलिस का सहयोग करें।अनुविभाग क्षेत्र में एसडीओपी राजीव जंगले ने इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811