Let’s travel together.
nagar parisad bareli

करणी सेना ने सीएम के काफले को दिखाए काले झंडे

0 88

वापस जाओ के लगाए नारे, कुछ कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में

अनुराग शर्मा सीहोर

शनिवार को जिले के आष्टा तहसील मुख्यालय पर आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह शामिल हुए थे। जहां उनको विरोध का सामना करना पड़ गया। सीएम के रोड शो में उनके काफिले को करणी सेना ने काले झंडे दिखाते हुए सीएम वापस जाओ के नारे लगाए। काफले के सामने कई कार्यकर्ता आने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस और कार्यकर्ताओं की हल्की बहस हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को मंडी थाने में बैठाया गया है।


उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में करणी सेना ने भोपाल में अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन किया था। कुछ मांगों पर सरकार और करणी सेना के बीच सहमति बन गई थी, जिसके बाद आन्दोलन समाप्त कर दिया गया था। शनिवार को आष्टा में सीएम का विरोध करणी सेना के प्रदेश सचिव अजीत सिंह डोडिया की अगुवाई में किया गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने अजीत सिंह डोडिया सहित कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। करणी सेना के सीहोर जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान का कहना है कि सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। हमारी मांगे पूरी नहीं की गई है। आर्थिक आधार पर आरक्षण और एट्रोसिटी एक्ट में बदलाव हमारी प्रमुख मांगे हैं। सरकार का विरोध लगातार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811