Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध प्रारंभ किया जा रहा व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’

0 46

 

सुरेन्द्र जैन रायपुर

रायपुर पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान *‘‘हैलो जिन्दगी’’* चलाया जाएगा। नशे के विरूद्ध इस जागरूगता अभियान में आम जनता, डॉक्टर्स, स्कूल – कॉलेज के छात्र, स्वयं सेवी संगठन, गैर शासकीय संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल होंगे।

इस जागरूकता अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, पब्लिक प्लेसेस, हाउसिंग सोसायटी, मोहल्ले, स्कूल/कॉलेज, कार्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया जाएगा।

जागरूकता अभियान के साथ साथ ड्रग पैडलर्स और नशे के अवैध विक्रय पर कार्यवाही भी तेज की जाएगी।

ड्रग डी-एडिक्शन के विषय पर मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षित काउंसलर्स की मदद लेते हुए नशे की लत में फँसे युवकों/बच्चों के डी-एडिक्शन का भी प्रयास किया जाएगा।

इस अभियान का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अजय यादव द्वारा शनिवार, दिनांक 15.07.2023 को जन जागरूकता हेतु तैयार की गई गाड़ियों को झंडी दिखाकर किया जायेगा।

रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल रायपुर के सभी नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों, प्रबुद्धजनों, डॉक्टर कम्युनिटी और मीडिया के सभी साथियों से नशे के विरुद्ध इस व्यापक अभियान ‘हैलो ज़िंदगी’ से जुड़ने की अपील करते हैं। यह अभियान 15 जुलाई से 15 अगस्त तक रायपुर के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811