Let’s travel together.
nagar parisad bareli

भोजपुर विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही स्थानीय प्रत्याशी की मांग

0 328

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भोजपुर विधानसभा सीट बहुत ही अहम और सुर्ख़ियों में बनी रहती है भोजपुर विधानसभा में भाजपा का दबदबा दिखाई नजर आता है सिर्फ एक बार राजेश पटेल द्वारा इस विधानसभा पर अपना सिक्का जमाने में कामयाब रहे थे इसके बाद और पहले लगातार इस सीट पर भाजपा का ही बचत देखने को मिलता है लगातार तीन चुनावों से भोजपुर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र पटवा काबीज है लगातार तीन चुनावों में एक के बाद एक रिकॉर्ड सुरेंद्र पटवा द्वारा बनाए गए हैं पर इस बार आसार कुछ अच्छे नहीं लग रहे लगातार चुनावी माहौल अपना रंग बदलता दिखाई नजर आ रहा है चुनाव को 6 महीने बचे हैं और इस बार स्थानीय प्रत्याशी की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है जिसको लेकर भोजपुर विधानसभा में मंडीदीप का एक अहम रोल दिखाई नजर आता है जिसमें अब भोजपुर विधानसभा से रायसेन पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र अग्रवाल का नाम इन दिनों सुर्खियों में दिखाई नजर आ रहा है 1 वर्ष पूर्व उनकी धर्मपत्नी प्रियंका अग्रवाल मंडीदीप नगर पालिका का चुनाव जीत चुकी है 1 वर्ष का कार्यकाल ही पूर्ण हो चुका है राजेंद्र अग्रवाल द्वारा रायसेन पूर्व जिला अध्यक्ष रहते हुए रायसेन जिले की चारों विधानसभा में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें भोजपुर सांची सिलवानी और उदयपुरा सीट सभी पर भाजपा ने अपना परचम लहराया था इस जीत में सबसे अहम भूमिका राजेंद्र अग्रवाल द्वारा निभाई थी भोजपुर विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजेंद्र अग्रवाल द्वारा 1 वर्ष पूर्व मंडीदीप नगरपालिका पर जीत दर्ज की थी अब उनके द्वारा भोजपुर विधानसभा चुनाव में विधायक के रुप में एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं

भोजपुर विधानसभा चुनाव में नगर परिषद और नगर पालिका की रहती है अहम भूमिका

भोजपुर विधानसभा की , मंडीदीप सुल्तानपुर ओबैदुल्लागंज और बाड़ी नगर पालिका और नगर परिषद भोजपुर विधानसभा की जीत में रोल निभाती नजर आती है और इन सभी पर अभी भाजपा का कब्जा है चुनावी समर में और भी भाजपा के कई नेता अपनी दावेदारी मजबूत करते दिखाई नजर आते हैं जिसको लेकर उनके द्वारा लगातार जनसंपर्क भी किया जा रहा है

भोजपुर विधानसभा सीट की जीत में मंडीदीप नगर पालिका का क्या है महत्व

मंडीदीप नगर पालिका जिसमें लगभग 80 से 90 हजार वोटर हें।भोजपुर विधानसभा चुनाव में इसलिए मंडीदीप नगर पालिका अहम दिखाई नजर आती है इस बार भी भोजपुर विधानसभा में जीत और हार का फैसला मंडीदीप नगर पालिका ही करेगी इस कारण मंडीदीप से स्थानीय प्रत्याशी की मांग की जा रही है जिसमें मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल के पति राजेंद्र अग्रवाल का नाम जनता के नाम इन दिनो सुर्खियों में बना हुआ है

स्थानीय प्रत्याशी की क्यों हर बार होती है मांग

लगातार भोजपुर की जनता उपेक्षा का शिकार हो रही है विकास को लेकर जो दावे किए जाते हैं वह सिर्फ कागजों तक ही सीमित दिखाई नजर आते हैं स्थानीय जनता की सुनवाई ना होना भी स्थानीय प्रत्याशी की मांग में अहम भूमिका निभा रही है चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे जनता भी अपनी मांग लोगों तक और नेताओं तक पहुंचा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811