Let’s travel together.

बारिश के समय सड़क बन जाती है दलदल 50 साल से ग्रामीण परेशान

0 108

 

रामभरोस विश्वकर्मा ,मंडीदीप रायसेन

भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गोहरगंज तहसील की मंडीदीप नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 17 के पिपलिया लोरका के रहवासी बारिश के समय सड़क बन जाती है दलदल को लेकर परेशान दिखाई नजर आते हैं।

 

ग्रामीण विनोद लोवंशी मेनी लोवंशी महेंद्र नागर नीरज नागर जसवंत राजपुत शैतान लोवंशी शैतान सिंह धाकड़ विशाल सिंह धाकड़ पदम मीना द्वारा जानकारी देते हुए बताया की बारिश के 4 महीने सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है जिससे ग्रामीण बहुत परेशान होते है कई ग्रामीणों का खेत नदी के उस पार है पर वो खेती करने के लिए पहले मंडीदीप से होते हुए दीपडी फिर बंगरसिया होते हुए कीरत नगर और कीरत नगर से अपने खेत पर पहुंचते हैं किसानों को 4 महीने परेशानी का सामना करना पड़ता है

50 साल से नहीं बनी सड़क मुख्यमंत्री सांसद और विधायक को भी कर चुके है शिकायत

पिपलिया लोर का से तिलक नगर पहुंचने वाली सड़क को लेकर स्थानीय रहवासियों द्वारा मुख्यमंत्री सांसद और स्थानीय विधायक को भी कई बार शिकायत की आवेदन सहित निवेदन किया जा चुका है इसके बाद भी आज तक इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है

पुल हो गया क्षतिग्रस्त पर नहीं हुई मरम्मत

बेतवा नदी पर बने पुलिया भारी बारिश के कारण पूर्व में भी क्षतिग्रस्त हो गई थी पर अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया वहीं पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है जो बारिश बंद होने के बाद ग्रामीणों द्वारा मिट्टी डालकर चालू कराया जाता है जिससे आवागमन शुरू हो सके

कई ग्रामों के ग्रामीण रोजगार के लिए पहुंचते हैं मंडीदीप

आपको बता दें कि लगभग एक दर्जन से ज्यादा आसपास के ग्राम के ग्रामीण इस पुलिया से होकर मंडीदीप नगर के उद्योगों में कार्य करते हैं जो आसानी से मंडीदीप पहुंच जाते हैं पर बारिश के 4 महीने पुणे लंबा फेरा लगाकर फैक्ट्री पहुंचना पड़ता है

भोजपुर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी होती है परेशानी

वही आपको बता दें कि मंडीदीप से पिपलिया लोर का और फिर भोजपुर मंदिर पहुंचना यहां से बहुत ही आसान होता है पिपलिया लोर का से मात्र 2 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद विश्व धरोहर शिव धाम पहुंचना बहुत ही आसान होता है पर यह 2 किलोमीटर का रास्ता 10 किलोमीटर में तब्दील हो जाता है 4 महीने श्रद्धालु इस सड़क का उपयोग नहीं कर पाते है।

पिपलिया लोरका से खनपुरा पहुंचने वाली सड़क भी बन जाती है दलदल

पिपलिया लोरका से खनपुरा पहुंचने वाली सड़क भी 4 महीने दलदल में तब्दील हो जाती है वही कई किसानों के खेत हैं और इसी सड़क से होकर कई मजदूर फैक्ट्रियों में कार्यरत हैं सड़क के भी ना बनने से रहवासियों सहित मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है

इनका कहना है

पिपलिया लोरका से कीरत नगर तक की सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग की है वही पिपलिया लोरका से खनपुरा तक की सड़क का निर्माण कार्य बारिश के बाद शुरू किया जाएगा

प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष

पिपलिया लोरका से कीरत नगर तक बनने वाली सड़क मंजूर हो चुकी है जल्द ही उसका निर्माण प्रशासन द्वारा कराया जाएगा यह सड़क पीडब्ल्यूडी में आती है वही पिपलिया लोरका से खनपुरा तक बनने वाली सड़क मंजूर हो चुकी है बारिश खत्म होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा

दुर्गेश राकेश लोवंशी पार्षद वार्ड नंबर 17 मंडीदीप नगर पालिका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811