Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के आदेश भी नाकाफी

0 161

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भू माफियाओं पर सख्त दिखाई नजर आते है और भू माफियाओं पर समय समय पर कार्यवाही के आदेश अधिकारियों को देते है पर इसके बाद भी भू माफियाओं को संरक्षण दिया जाता है ऐसा ही एक प्रकरण भोजपुर विधानसभा के ग्राम तिलेंडी में देखने को मिला है जहा पर अवेध रूप से कब्जा कर फार्म हाउस बना रखा है लगभग 10 फिट हजार भूमि पर अवेध कब्जा कर फार्म हाउस बना लिया है।

भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा पूर्व में चिकलोद में बने फार्म हाउस पर कार्यवाही के आदेश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए थे पर कुछ पर कार्यवाही की गई और कुछ को छोड़ दिया गया तब से ही अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे है की कार्यवाही अधूरी रह गई पूरी नहीं हुई बड़े बड़े और आलीशान फार्म हाउस पर कार्यवाही क्यों नही की गई।

रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के तहसील गौहरगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तिलेंडी में अवैध रूप से फार्म हाउस बना दिया गया है। यह किसकी भूमि पर बना है। यह अवेध फार्म हाउस राजस्व और वन विभाग के अधिकारी दोनो ही बोल रहे है की यह हमारी भूमि पर नही बना है।अब सवाल यह उठता है की जब यह अवेध फार्म हाउस न राजस्व की भूमि पर बना है और न ही वन विभाग की भूमि पर बना है तो फिर तीसरा किस विभाग की भूमि पर बना है दोनो ही विभाग के अधिकारी मानने को तैयार नहीं है

वन और राजस्व की भूमियों पर कब्जे और हो रहा फार्म हाउस का निर्माण

तहसील गौहरगंज में राजस्व और वन विभाग की भूमियों पर अवेध कब्जे आम बात हो गई है जिसमे सबसे बड़ा हिस्सा राजस्व विभाग का आटा है जिसमे लगभग 400 एकड़ भूमि ऐसी है जिस भूमि पर अवेध कब्जा कर फार्म हाउस पोएट्री फार्म और खेती की जा रही है वही वन विभाग की भूमि पर भी फार्म हाउस बना रखे है पर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान ही नही देते वही फार्म हाउस तक पहुंचने के लिए वन के बीचों बीच से सड़को का निर्माण कार्य भी जोरो पर चल रहा है जिससे वन विभाग में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में दिखाई नजर आती है

राजस्व और वन विभाग की भूमि पर अवेध कब्जे का खेल

ग्राम पंचायत तिलेंडी से लेकर ग्राम पंचायत चिकलोद कला तक अवेध अतिक्रमण और कब्जे की भरमार देखने को मिल जायेगी राजस्व विभाग की भूमि पर अवेध कब्जा कर खेती की जा रही है पर राजस्व विभाग के अधिकारी अवेध कब्जा हटाने में असमर्थ दिखाई नजर आते है

पूर्व में राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने की कर चुका है कार्यवाही

गोहरगंज तहसील के टप्पा चिकलोद के अंतर्गत आने वाली राजस्व की भूमि पर अवैध फार्म हाउस पर पूर्व में बुलडोजर चल चुका है जिसके बाद अवैध कब्जा का फार्म हाउस बनाने वालों में हड़कंप मच गया था पर कुछ ही अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला और इसके बाद कार्यवाही पर विराम लग गया जिसके बाद कार्रवाई नहीं की गई

अनैतिक कार्यों के अड्डे बन रहे फार्म हाउस

गोहरगंज तहसील के तहसील टप्पा चिकलोद के अंतर्गत राजस्व विभाग की भूमि पर अवैध रूप से फार्म हाउस बने हुए हैं जो ज्यादातर वन विभाग की भूमि से लगे होने होने के कारण यहां पर अनैतिक गतिविधियों के संचालित होने की बात ग्रामीण बताते हैं कि रात के अंधेरे में कई प्रकार के अनैतिक कार्य होते हैं पर इन पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है जिसके कारण इनके हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते न दिखाई नजर आ रहे हैं

इनका कहना है

ग्राम पंचायत तिलेंडी में जिस जगह पर फार्म हाउस बना है वह भूमि राजस्व विभाग में नही आती है राजस्व विभाग की भूमि नही है मेरे द्वारा पहले भी आपको बताया था और नक्शा भी भेज दिया है।

ज्ञान सिंह ककोडिया पटवारी ग्राम तिलेंडी

ग्राम पंचायत तिलेंडी में जो फॉर्म की जानकारी आपके द्वारा मुझे दी गई थी वह फार्म हाउस वन भूमि पर नही बना है मेने दिखवा लिया है वो हमारी भूमि पर नही है

संजय राजपूत चिकलोद रेंजर वन विभाग औबेदुल्लागंज

वन भूमि हो या राजस्व भूमि जिस भूमि पर भी यह अवेध रूप से बनाया गया है दोनो विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जांच कर अवेध कब्जे को हटाना चाहिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भी भू माफियाओं पर कार्यवाही के आदेश विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दिए है जल्द से जल्द जांच कर अधिकारियों को अवेध कब्जा हटाना चाहिए

विजय मीना जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रायसेन

भोजपुर विधानसभा में भू माफिया सक्रिय है राजस्व विभाग और वन विभाग की भूमि पर अवेध कब्जा कर फार्म हाउस और पायट्री फार्म बनाकर करोड़ो की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत तिलेंडी में दिखाई नजर आता है जिसमे राजस्व और वन विभाग के दोनो अधिकारी कह रहे है की हमारी भूमि पर फार्म हाउस संचालित नही हो रहा है तो फिर किसकी भूमि पर हो रहा है जांच कर अवेध कब्जा हटाना चाहिए

आशीष गौर पूर्व रायसेन जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस

एक और तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुले मंचों से भू माफियाओं को जमीन में गाड़ देने की बात कहते हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी नाक के नीचे राजधानी से सटे हुए भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलेंडी में भू माफियाओं ने खुलेआम अवैध कब्जा कर करोड़ो की भूमि पर फार्म हाउस बना रखा है जिस पर प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है। ऐसा जान पड़ता है की वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में ही अवेध कब्जे हो रहे है अवैध कब्जे को चिन्हित कर विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करनी चाहिए

मनीष मालवीय प्रदेश संयुक्त सचिव पिछड़ा
वर्ग मोर्चा आम आदमी पार्टी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811