Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दौरे को देखते हुए आवागमन में विशेष बदलाव

102

 शहडोल। प्रधानमंत्री दौरे को देखते हुए शहडोल से अनुपपुर हाईवे के रूट को डायवर्ट करने का प्लान बनाया गया है। पुलिस विभाग ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए रूट चार्ट भी तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए रोड डायवर्ट किया गया है

बटुरा तिराहा डायवर्सन

अनूपपुर से गोहपारू ब्यौहारी और रीया की ओर जाने वाले वाहन इस तिराहे से बांई ओर जाने वाली सड़क पर डायवर्ट होकर गिरवा तिराहा होते हुए अपने स्थान पर जा सकेंगे, उन्हें बुढ़ार आने की आवश्यकता नहीं होगी। गोहपारू थाने के पास से जैतपुररीवा की तरफ से अनूपपुर जाने वाले वाहन इस मार्ग से डायवर्ट होकर गिरवा तिराहा एवं बहुरारिहा होते हुए अनूपपुर की ओर जा सकेंगे।

बगिया तिराहा डायवर्सन

उमरिया तरफ से आने वाले वाहन वायपास होकर जो अनूपपुर जाना चाहते हैं, यहां से बगिया तिराहा से सिंहपुर रोड होते हुए, सिंहपुर थाने से आगे 14 किमी बमुरा तिराहा से बायें थाना खैरहा बुढार, धनपुरी कॉलेज तिराहा होते हुए अनूपपुर जा सकेंगे। ऐसे वाहन जो शहडोल से अनूपपुर जाना चाहते हैं, वे भी बगिया तिराहा से सिंहपुर रोड होते हुए, सिंहपुर थाने से 14 किमी आगे बमुरा तिराहा से बाई ओर डायवर्ट होंगे।

धनपुरी कालेज तिराहा डायवर्सन

ऐसे वाहन जो अनूपपुर रो शहडोल उमरिया की ओर जाना चाहते हैं, वे धनुपरी कॉलेज तिराहा होकर खैरहा थाना बमुरा तिराहा से सिहपुर थाने के सामने से होते हुए एनएच 545 रोड से पोण्डा नाला होकर, बगिया तिराहा, नया बस स्टैंड बाणगंगा तिराहा होकर जा सकेंगे।

बमुरा तिराहा डायवर्सन

अनूपपुर से शहडोल शहडोल से अनूपपुर जाने वाले वाहन इस तिराहे से डायवर्ट हो पाएंगे। इसके अलावा जैतपुर से पकरिया के रास्ते बुढार की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन जरवाही से रूगटा तिराहा होकर बुढार जाएंगे।

बसों का ऐसा होगा का रूट प्लान

अनूपपुर की ओर से आने वाली बसें रूंगटा तिराहा-अमलाई चौक- कालेज तिराहा खैरहा थाना- बमुरा तिराहा होते हुए सिंहपुर-बगिया तिराहा से लालपुर शहडोल पार्किंग स्थल में आएगी। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, एवं शहडोल की ब्यौहारी की तरफ से आने वाली बसे सीधे शहडोल आएगी इसके बाद सोहागपुर थाना के सामने बायपास रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर जाएगी। जबलपुर, डिंडोरी, मंडला की वह बसें जो पथखई घाट की तरफ से आएगी वें थाना सिंहपुर होते हुए शहडोल से कार्यक्रम स्थल की ओर जाएगी। उमरिया कटनी की बसें पाली शहडोल कार्यक्रम स्थल निर्धारित पार्किंग में आएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811