Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शहर में रहते हुए भी शहर से कट जाता है लोगों का कनेक्शन

0 193

 

जमुनियापुरा, बगियापुरा बन जाता है एक टापू

बारिश में आवागमन हो जाता है बंद लोग बोले- कब होगा पुल का निर्माण

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी-नगर के वार्ड-1 शास्त्री नगर जमुनियापुरा, बगियापुरा के लोग बेगम नदी के रपटे के कारण चार महीने परेशान रहते हैं, मामूली बारिश होने पर भी पर रपटे के ऊपर से बहने लगता है जिससे नगर के नागरिकों को प्राचीन श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रपटे के ऊपर पानी बहने के कारण आवगामन बंद हो जाता है।
चार महीने दिन प्रतिदिन ऐसी ही स्थिति रहती है। उल्लेखनीय है कि वेगम नदी पर इस रिपटे का निर्माण लगभग 13 साल पूर्व ग्राम पंचायत कार्यकाल में किया गया था तब से अभी तक रपटे पर कोई कार्य नहीं किया गया है। रपटे में सुरक्षा के लिए बनाई गई मुण्डियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे स्कूल एवं कालेज आने जाने वाले बच्चे भी परेशान होते हैं।


वार्ड वासी राजकुमार यादव ने हमें बताया कि वैसे तो हमारे नगर सिलवानी विकास के बहुत कार्य किए गए हैं लेकिन जिस वार्ड में हम रहते हैं वहां पर बारिश के 4 महीने हमको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है अगर परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाए तो हमको मरीज को अस्पताल लाने ले जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है । इसी तरह हमारे वार्ड वासियों के बच्चों को स्कूल कॉलेज जाने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है वार्ड वासियों का कहना है कि रिपटे के स्थान पर पर्याप्त ऊंचाई का पुल निर्माण किया जाए ताकि लोगों को परेशानी दूर हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811