बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे की रिपोर्ट
नगर बरेली के वीचोवीच राष्ट्रीय राज मार्ग 12 बर्षो से नगर परिषद की गोद मे जर्जर अवस्था मे कराह रहा था जैसे कोमा मे मरीज की हालत वीच वीच मे ईलाज भी होता रहा,पर नगरवासियो, व्यापारियो,एवं सामाजिक सस्थाओ ने भी कमर कसकर नेतओ ओर शासन प्रशासन की नींद हराम कर दी तब जाकर 7करोड़ की लागत से एन एच 12 का भूमि पूजन आखिर हो ही गया।

नगर परिषद के अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया के अथक प्रयासो से यह कार्य सिध्द हुआ ,भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर वर्तमान विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।अब देखना यह है कि सड़क कब तक वन पायेगी वैसे नगर की जनता पूर्व प्रधान मंत्री लाल वहादुर शास्त्री के समय से ही रेलवे लाईन का आश्वासन झेल रही है।