Let’s travel together.

इंदौर के होलकर स्टेडियम में नहीं होंगे विश्व कप के मैच देखें पूरा कार्यक्रम

80

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने मंगलवार दोपहर को आगामी आइसीसी वनडे विश्व कप 2023 का कार्यक्रम, टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक 100 दिन पहले 27 जून, को घोषित कर दिया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने पहले ही विश्व कप का संभावित कार्यक्रम जून के शुरुआत में आइसीसी को भेज दिया था। इसमें विश्व कप मैचों की तारीख, मैच स्थल और कार्यक्रम शामिल था। इस कार्यक्रम के अनुसार इंदौर में भारतीय टीम का एक भी मैच नहीं है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि इंदौर में भारतीय टीम के अभ्यास मैच हो सकते हैं, लेकिन अंतिम समय पर कार्यक्रम में हुए बदलाव के बाद इसकी भी संभावना कम ही नजर आ रही है। अन्य टीमों के अभ्यास मैच होंगे या नहीं यह कुछ ही देर में हो जाएगा।

आइसीसी द्वारा संभवतः पहली बार कार्यक्रम जारी करने में इतनी देरी की गई है। ऐसे में विश्व कप मैच देखने वाले विदेशी प्रशंसक टिकट बुकिंग को लेकर पसोपेश में हैं। सोमवार को बीसीसीआइ और आइसीसी के बीच एक बार फिर बैठक हुई। इसमें अंतिम समय में कार्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें कोलकाता का ईडन गार्डंस एक सेमीफाइनल की मेजबानी की बड़ी दावेदार बनकर उभरा है। पहले यह सेमीफाइनल चेन्नई में होना था। इस बदलाव का सबसे बड़ा कारण मौसम को बताया जा रहा है।

अंतिम समय के फेरबदल के बाद 12 मैच स्थलों पर विश्व कप खेला जाएगा। तय किया गया है कि एक मैच स्थल पर पांच से अधिक मैच नहीं खेले जाएंगे। इन स्थलों में नई दिल्ली, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। इनमें से गुवाहाटी व तिरुवनंतपुरम में केवल वार्मअप मैच होंगे। अन्य 10 मैच स्थलों पर विश्व कप के 48 आधिकारिक मैच होंगे, जिनमें सेमीफाइनल व फाइनल भी शामिल हैं।

विश्व कप का पहला मुकाबला पिछले फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई में आठ अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।

इस विश्व कप में 10 टीमों के बीच राउंड राबिन लीग आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। लीग की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे। विश्व कप के सेमीफाइल 15 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे। हालांकि सेमीफाइनल कहां खेले जाएंगे यह तय नहीं हैं। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विवादों में रहा था होलकर स्टेडियम पिच

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बार्डर गावस्कर ट्राफी के इस वर्ष की शुरुआत में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान इंदौर की होलकर स्टेडियम की पिच विवादों में रही थी। यह टेस्ट तीन दिन भी पूरा नहीं चल सका था, जिसके बाद मैच रैफरी ने इसे खराब पिच करार दिया था। साथ ही तीन डिमैरिट अंक भी दिए थे। इसके बाद बीसीसीआइ ने इसके खिलाफ अपील की थी और बाद में आइसीसी ने निर्णय बदलते हुए इसे औसत से कम करार दिया व एक डिमैरिट अंक दिया था। इस पूरे मामले के बाद माना जा रहा था कि इंदौर को विश्व कप मैचों की मेजबानी से हाथ धोना पड़ सकता है।

भारतीय टीम का कार्यक्रम –

तारीख मैच स्थान

8 अक्टूबर भारत वि. आस्ट्रेलिया चेन्नई

11 अक्टूबर भारत वि. अफगानिस्तान दिल्ली

15 अक्टूबर भारत वि. पाकिस्तान अहमदाबाद

19 अक्टूबर भारत वि. बांग्लादेश पुणे

22 अक्टूबर भारत वि. न्यूजीलैंड धर्मशाला

29 अक्टूबर भारत वि. इंग्लैंड लखनऊ

2 नवंबर भारत वि. क्वालिफायर मुंबई

5 नवंबर भारत वि. द. अफ्रीका कोलकाता

11 नवंबर भारत वि. क्वालिफायर बेंगलुरु

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811