Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY::राशिफल मंगलवार 27 जून 2023

0 43

मेष राशि -आपका दिनआत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। परिवार में बड़ों का खास ध्यान रखें। पढ़ाई पर ध्यान दें और घर में मंगलकार्य होने के योग हैं।

वृष राशि –बेवजह की बातों से परेशान रहेंगे। आप जिस चीज की चिंता कर रहे हो, उसकी चिंता की आपको जरूरत नहीं। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि –आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको कोई जर सता रहा है और आप इससे परेशान हो। आपको परिवार का साथ मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि -आज का दिन आपका हंसी-खुशी और तनाव मुक्त बीतेगा। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि -आप जिस तनाव से परेशान हो रहे हैं, उसे भूलकर दिमाग को शांत रखें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

कन्या राशि -किसी से बात करते हुए अपनी बात को सोच-समझकर बोलें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

तुला राशि –आपका मन परेशान रहेगा। तनाव और नेगेटिव बातों से बचें और सकारात्मक लोगों के बीच रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

धनु राशि -आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। संयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि -मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि -मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे, परंतु परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ राशि -आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। माता का सान्निध्य मिलेगा।

मीन राशि  -धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्म संयत रहें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबारी कार्यों में कठिनाई आ सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811