Let’s travel together.

ग्रामीणों को मतदान के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित

76

बिलासपुर।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी आवास समन्वयक एवं तकनीकी सहायकों की समीक्षा बैठक ली गयी। बैठक में स्वीप, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना एवं मनरेगा के तहत चल रहे कार्याें की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वीप के तहत ग्रामीणों को मतदान हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें। विशेष कर जिन ग्रामों में विगत निर्वाचन में जहां निर्वाचन प्रतिशत कम है वहां पर ग्रामीणों से चर्चा कर मतदान हेतु मताधिकार की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। समस्त तकनीकी अधिकारी क्षेत्र निरीक्षण के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करें। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत समस्त पूर्ण कार्याें को तत्काल ही वेब पोर्टल में अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगतिरत् कार्याें को 15 जुलाई तक पूर्ण करने कहा ताकि विद्यालयों में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिन हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि जारी की जा चुकी हैं उनकी बैठक लेकर तीन जुलाई 2023 तक आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने एवं इसकी जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु डीपीआर तैयार कर प्रेषित करने हेतु एक सप्ताह का समय-सीमा निर्धारण कर जिला पंचायत कार्यालय में डीपीआर उपलब्ध कराये जाने के संबंध में निर्देशित किया। मनरेगा के तहत अमृत सरोवर निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ जून तक पूर्ण करने कहा। वर्ष 2021-22 तक के प्रगतिरत कार्याें को 30 सितम्बर तक पूर्ण कराया जाए। नरवा के कार्याें में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811