रामभरोस विश्वकर्मा,औबेदुल्लागंज रायसेन
प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले के विकासखंड ओबैदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवटीया में एक ऐसा स्कूल भवन है जिसका भूमि पूजन 2008 में हुआ था जिसकी लागत लगभग 45 लाख रुपए लगभग बताई जा रही है पर यह भवन आज खंडहर में तब्दील हो गया है आज तक यहां किसी भी प्रकार का कोई भी स्कूल संचालित नहीं हुआ है जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां के जनप्रतिनिधि क्षेत्र में होते हुए विकास को लेकर इतने चिंतित और जिम्मेदार दिखाई नजर आते हैं आज यह पूरा का पूरा स्कूल भवन जर्जर स्थिति में दिखाई नजर आ रहा है
भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने 26,08,2008 में इस भवन निर्माण का भूमि पूजन किया गया था इसके बाद ठेकेदार द्वारा पूरे भवन का निर्माण कार्य घटिया स्तर का किया गया जिसका जीता जागता उदाहरण यह स्कूल भवन दिखाई नजर आया है हमारे द्वारा पूर्व में भी ग्राम बासगेहन की 1 करोड़ के भवन का भी घटिया निर्माण कार्य किया गया है
भाजपा नेता गौरीशंकर नागर ने भवन रिपेयरिंग का किया था विरोध
भाजपा नेता गौरीशंकर नागर ने जानकारी देते हुए बताया की जब भवन बनकर तैयार हुआ जिसका घटिया निर्माण कार्य किया गया जब उसमे स्कूल ही नही लगा तो फिर उसमे रिपेयरिंग के नाम पर पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है यह पैसे की बर्बादी है जिसके बाद मेने गौहरगंज एसडीएम राजेश श्रीवास्तव से शिकायत की थी तो उनके द्वारा निर्माण कार्य से जुड़ी फाइल लेकर चले गए थे और कहा था की ठेकेदार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी
इनका कहना है
ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया गया था विभाग द्वारा ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था बाकी का पैसा भी ठेकेदार को नहीं दिया गया
रविंद्र विजयवर्गीय भाजपा नेता
जनता के पैसे की बर्बादी किस प्रकार की जाती है इसका जीता जागता उदाहरण ग्राम देवटिया में स्कूल भवन निर्माण में देखा ही नजर आता है शिक्षा के मंदिर भी अब भ्रष्टाचार से अछूते नहीं रहे हैं सरकार की करनी और कथनी में कितना अंतर है यह दिखाई नजर आता है
सुबह सिंह शीतल आम आदमी पार्टी
ग्राम पंचायत दीवटीया में स्थित शासकीय स्कूल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है पूरा का पूरा भवन का निर्माण घटिया निर्माण सामग्री से किया गया था और 15 साल बाद भी स्कूल संचालित नहीं हो रहा है इससे बड़ा भ्रष्टाचार और क्या होगा
आशीष कौर कांग्रेस नेता