-खरीदारों से महिला कर्मचारी करती है अभद्रता
-पीड़ित ने थाने पहुँचकर दर्ज कराई शिकायत
रामभरोस विश्वकर्मा,औबेदुल्लागंज रायसेन
क्षेत्र भर में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल फैलता ही जा रहा हैं। गरीब जनता को सस्ते दामों में अपने मकान के सपने दिखाकर जमकर लुटा जा रहा है।और इस पर प्रशासन भी नकेल कसने में नाकाम है। ताजा मामला औबेदुल्लागंज के वार्ड 6 में बरखेड़ा रोड़ राजीव गांधी कॉलेज के पास स्थित शिव धाम और पार्वती धाम कॉलोनी का है। यहाँ बिल्डर्स द्वारा सस्ते दामों में प्लॉट आसान किस्तों में देने का प्रलोभन दिया जाता है। पहले प्लॉट बेचने के नाम पर कई तरीके के सपने दिखाए जाते है और किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नही लगने का बोला जाता है और जैसे ही कोई प्लॉट बुक करता है तो उसके कुछ दिनों के बाद तमाम प्रकार के शुल्क लगाने की बात की जाती है। जब खरीदार शुल्क देने से मना करता है तो उसके साथ कॉलोनाइजर के ऑफिस में मौजूद महिला स्टॉफ के द्वारा अभद्रता की जाती है। पीड़ित उर्मिला कुशवाह ने एसडीओपी मलकीत सिंह को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है कि मेरे द्वारा शिव पार्वती धाम में 30×15 का प्लॉट जिसकी कीमत 1 लाख 99 हजार रुपये बिल्डर द्वारा बताई गई थी मेरे द्वारा 25 हजार रुपये देकर प्लॉट बुक किया गया था।बिल्डर द्वारा बताया गया था कि 1 लाख 99 हजार के अलावा अन्य कोई शुल्क नही लिया जाएगा लेकिन जैसे ही में दूसरी क़िस्त देने बिल्डर के ऑफिस पहुँची तो उन्होंने 45 हजार रुपये विकास शुल्क के नाम पर देने की बात कही तो मैने प्लॉट लेने से मना कर दिया। जब मेरे द्वारा जमा 25 हजार रुपये वापस मांगे गए तो वहाँ मौजूद कर्मचारी अनिता सरयाम ने मेरे साथ अभद्रता की ओर मुझे तरह तरह धमकियां व झूठे केस में एफआईआर करवा कर जेल भिजवा देने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित पिछले छह महीने से पैसे वापस लेने के लिए बिल्डर के ऑफिस में चक्कर लगा रही है। इस बिल्डर का यह कोई पहला मामला नही है ऐसे कई लोग है जिनसे बिल्डर ने जालसाजी की है।
इनका कहना है
हमारे पास शिव पार्वती धाम कॉलोनाइजर के खिलाफ शिकायत आई हैं उसकी जांच कराई जा रही है दोषी पाए जाने पर वैधानिक कार्यवही की जाएगी।
मलकीत सिंह – एसडीओपी औबेदुल्लागंज।