Let’s travel together.

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया 50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0 189

 

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा से द्वारा आज अपनी विधानसभा क्षेत्र की अंतर्गत शहीद योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र धरसीवा में सुविधाओं का विस्तार करते हुए 50 लाख रुपए लागत से यहां लैब सहित कई अन्य सुविधाओं का यहां पर विधिवत पूजा पाठ कर कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा निश्चित ही शहीद योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लैब सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार होने से यहां के आसपास के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ होगा जो जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था वह अब यही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कर उन्हें तत्काल ईलाज किया जा सकेगा जिससे यहां पर निवासियों को स्वास्थ लाभ होगा साथ हमारी सरकार के द्वारा स्वास्थ सुविधा को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है एवं स्वास्थ में खूबचंद बघेल योजना एवं दाई दीदी क्लीनिक हमर लैब सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से आज स्वास्थ सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है जिससे आज हम सब स्वास्थ लाभ ले रहे हैं।


आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा,जोन प्रभारी मदन गोयल, ग्राम पंचायत धरसीवा सरपंच वहीदा सुल्ताना, ग्राम पंचायत उप सरपंच एवं मीडिया प्रभारी साहिल खान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल बघेल, ढालचंद्र पाल, हामिद रजा, गिरवर सिंह,रोशन पुरी गोस्वामी सहित धरसीवा क्षेत्र के समस्त कोटवार एवं भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811