Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शनि-मंगल ग्रह बनाएंगे समसप्तक योग इन राशियों के लिए मुश्किल भरा रहेगा समय

19

प्रत्येक ग्रह एक समय के बाद नक्षत्र एवं राशि परिवर्तन करता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे ग्रहों का गोचर कहा जाता है। ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों के जातक प्रभावित होते हैं। इसी क्रम में 1 जुलाई से मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के सिंह राशि में आने से शनि और मंगल समसप्तक योग का निर्माण करेंगे। शनि वर्तमान समय में कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शनि मंगल एक दूसरे से आमने-सामने होंगे। इस योग के बनने से तीन राशि के जातकों को मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ेगा। आइये जानते हैं ये राशि कौन सी हैं।

मेष

इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग हानिकारक साबित होने की संभावना है। इस समय काल में आपको धन निवेश करने से बचना चाहिए। आपको पेट की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन का प्रयोग सोच-समझकर करना होगा। लव रिलेशन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करने से दूरी बनाएं।

कर्क

इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग नुकसानदायक साबित होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से वाद-विवाद करने से दूरी बनाएं। अपने रिश्तों का खास ख्याल रखें। माता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। वहीं, अभी नया काम शुरू करने से दूरी बनाएं। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर खान-पान न करें।

मकर

इस राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग प्रतिकूल रहने वाला है। इस समय काल में खर्चों बढ़ेगा। आपका बजट बिगड़ सकता है। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है। बहसबाजी करने से दूरी बनाएं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। किसी को उधार धन न दें। व्यापारी वर्ग का काम धीमी गति से चलेगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811