Let’s travel together.

पहले एशेज टेस्ट में रिकॉर्डों की बाढ़ कमिंस और ख्वाजा का अनोखा कारनामा

14

पहला एशेज टेस्ट रोमांचक रूप से खत्म हुआ। पांचवें दिन अंतिम सेंशन में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 281 रन का टारगेट दिया था, जिसे मेहमान टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कंगारू ने इंग्लैंड में 75 साल बाद 280+ चेज किया। कप्तान पैट कमिंस 44* और नाथन लायन 16* ने मैच विजयी पार्टनरशिप की।

पहले एशेज टेस्ट 2023 में कई रिकॉर्ड बने हैं। आइए नजर डालते हैं।

उस्मान ख्वाजा पांचों दिन बल्लेबाजी करने वाले 13वें बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। वह टेस्ट मैच के पांचों दिन बल्लेबाजी करने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले किम ह्यूजस ने 1980 में ऐसा किया था।

इंग्लैंड में विपक्षी टीम का रनचेज

404 रन- ऑस्ट्रेलिया, हेडिंग्ले, 1984

342 रन- वेस्ट इंडीज, लॉर्ड्स, 1984

322 रन, वेस्ट इंडीज, हेडिंग्ले, 2017

281 रन, साउथ अफ्रीका, एजबेस्टन, 2008

281 रन, ऑस्ट्रेलिया, एजबेस्टन, 2023

टेस्ट में 9वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी लक्ष्य का पीछा करते हुए

81 रन- वीवीएस लक्ष्मण और इशांत शर्मा, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2010

61* रन- जेफ डुजोन और विंस्टन बेंजामिन, वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, ब्रिजटाउन, 1988

56*रन- टिब्बी कॉटर और गेरी हेजलिट, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, सिडनी, 1907

55* रन- पैट कमिंस और नाथन लायन, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2023

54 रन- ब्रायन लारा और कर्टली एम्ब्रोस, वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 1999

एक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया कप्तान के सर्वाधिक छक्के

6 छक्के- रिकी पोंटिंग, न्यूजीलैंड (ऑकलैंड) 2005

5 छक्के- पैट कमिंस, इंग्लैंड (एजबेस्टन), 2023

4 छक्के- इयान चैपल, पाकिस्तान (एडिलेड), 1972

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए तीन प्लान… केजरीवाल ने पीएम पर भी बोला हमला     |     वकालत के पेशे की सेवा में कमी होने पर नहीं खटखटा सकते उपभोक्ता फोरम का दरवाजा     |     नहीं पेश हुए कंपनी के वकील, मप्र हाईकोर्ट ने लगाया नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना     |     ठगी का नया तरीका, नकली थाने से वारदात, कोलकाता से आए इंजीनियर के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ाए, ऐसे रहिये सतर्क     |     पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, सीने में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार     |     इंदौर में शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, 41.3 डिग्री रहा तापमान, आगे ऐसे रहेंगे हालात     |     नदी में अवैध खनन के दौरान निकली एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा, समाज के सुपुर्द की, पूजा-पाठ का दौर शुरू     |     देवास में गोवध का मामला, मांस की तस्करी के पहले पकड़ाया तस्कर, लोगों ने की पिटाई     |     फूलपुर में राहुल और अखिलेश की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, बिना बोले निकले दोनों नेता     |     कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, गंजीपुरा इलाके में मची अफरातफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811