Let’s travel together.

रिफिल के गौरखधंधे के चलते दस प्रतिशत रह गई व्यवसायिक 5 किलो ग्राम सिलेंडरों की बिक्री

0 548

सरकारी रिफिल दर 606 रुपये जबकि भरने वाले भर रहे 550 में

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

उरला धरसीवां क्षेत्र में गैस रिफिल के गौरखधंधे के चलते अब तेल कंपनियों के व्यवसायिक 5 किलो ग्राम सिलेंडरों की रिफिल भी प्रभावित हो रही है जो लोग एजेंसियों का 5 किलो ग्राम व्यवसायिक गैस सिलेंडर सप्लाई कराते है अब उनसे कोई नहीं लेता क्योकि वह निर्धारित रेट 606 पर देते हैं जबकि भरने वाले 110 रुपये किलो में भर देते हैं और 5 किलो मतलब 550 में भरकर दे देते हैं इंसका सीधा असर भारत इंडेन ओर एचपी के 5 केजी व्यवसायिक सिलेंडरों की बिक्री पर पड़ रहा है ।
*दस प्रतिशत के आसपास सिमटकर रह गई 5 किलो सिलेंडरों की रिफिल*
कुछ माह पूर्व जब तक 5 किलो व्यवसायिक सिलेंडरों की रिफिल दर चार सौ से पांच सौ रुपये के आसपास रही तब तक रायपुर जिले के ही सबसे बड़े भारत गैस के व्यवसायिक गैस सिलेंडर सप्लायर के हर महीने लगभग 2000 सिलेंडर रिफिल सप्लाई होते थे जो घटकर अब डेढ़ दो सौ महीने पर सिमटकर रह गए हैं ।

जगह जगह चलता है गौरखधंधा

घरेलू सिलेंडर से व्यवसायिक 5 किलो ग्राम सिलेंडरों में रिफिल का गौरखधंधा राजधानी रायपुर के आसपास खासकर ओधोगिक क्षेत्रों में धड़ल्ले से चलता है यही कारण है कि गैस कंपनियों के 5 किलो ग्राम व्यवसायिक सिलेंडरों की रिफिल संख्या तेजी से घट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811