Let’s travel together.

नक्सल संगठन के लिए ट्रैक्टर खरीदने शो-रूम जा रहा था नक्सली दो हजार के 10 लाख रुपये सहित गिरफ्तार

54

बीजापुर। सीपीआइ माओवादी संगठन के लिए ट्रैक्टर खरीदने दो हजार के 10 लाख रुपये लेकर शो रूम जा रहे नक्सल सदस्य दिनेश ताती पालनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नकदी रकम समेत पंपलेट बरामद किया गया है। आरोपित को रिमांड पर जेल भेजा गया है।

स्थानीय पुलिस को मुखबिर के माध्यम सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सल संगठन गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा 2000 रुपये मूल्य के नोट को खपाने के लिए गंगालूर क्षेत्र के कुछ लोगों को संगठन के उपयोग के लिए ट्रैक्टर क्रय करने ट्रैक्टर शो रूम बीजापुर भेजा गया है।

मुखबिर की सूचना पर बीजापुर कोतवाली की टीम ने पूर्वान्ह 11 बजे से शहर के अलग-अलग ट्रैक्टर शो रूम में दबिश दी। कोतवाली पुलिस द्वारा जान डीयर ट्रैक्टर शो रूम में दबिश देने के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया का व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे मौके पर उपस्थित पुलिस बल ने पकड़ लिया।

संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिनेश ताती पालनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर का होना बताया। स्वयं को एनजीओ से जुड़ा होना बताया। पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करना व संतोषप्रद जवाब नहीं देने से पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 2000 रुपये के नोट की पांच गड्डी प्रत्येक में 100 नोट, जुमला 10 लाख रुपये व 80 नग नक्सल पर्चा मिला।

बरामद रुपयों के संबंध में पूछने पर संदिग्ध ने बताया कि छह लाख रुपये मुन्ना हेमला, पालनार जनताना सरकार अध्यक्ष द्वारा दिया गया। मुन्ना हेमला को यह रकम गंगालूर एरिया कमेटी इंचार्ज दिनेश मोड़ियम से मिला था। दो लाख रुपये शांति पुनेम एसीएम गंगालूर एरिया कमेटी व दो लाख रुपये पण्डरू पोटाम (एसीएम) गंगालूर एरिया मिलिशिया कमांड इन चीफ द्वारा उसे दिया गया था। 2000 रुपये मूल्य के नोट प्रचलन से बाहर होने से लेवी वसूली की रकम को ट्रैक्टर क्रय कर खपाने की योजना थी।

प्रकरण में थाना कोतवाली बीजापुर में छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित दिनेश ताती पालनार थाना गंगालूर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ज्ञात हो कि तीन दिन पहले ही दंतेवाड़ा जिले से बाइक सवार नक्सल आरोपित से दो हजार मूल्य के दो लाख रुपये बरामद किए गए थे। नक्सली इन दिनों लेवी वसूली के दो हजार के नोट को खपाने के प्रयास में जुटे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811