Let’s travel together.

अस्थि विसर्जन के लिए गये व्यक्ति की ट्रेन से गिरने पर हुई मौत

0 292

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  ग्राम अंबाडी निवासी कालूराम अहिरवार 55 वर्षीय अपनी मां इमरती बाई, बेटे सुरेश अहिरवार और बहू की अस्थियां लेकर उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज स्थित गंगा नदी में विसर्जन करने बुधवार को अपने परिवार के साथ गए थे अस्थियां विसर्जन करने के बाद वापस लौटते समय गुरुवार की रात वह प्रयागराज अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन से वापस आ रहे थे इसी दौरान रात करीब 1 बजे ललितपुर बिरारी स्टेशन के पास ट्रेन की बोगी के गेट से अचानक वह नीचे गिर गए उनको गिरता देख उनके दामाद ने तत्काल ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी और इसके बाद ट्रेन रुकते ही परिजन नीचे उतरकर रेल की पटरी पर घायल पड़े कालूराम को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे पर यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक कालूराम अहिरवार के तीन बेटे और एक बेटी है जबकि बड़े बेटे सुरेश अहिरवार की 2021 में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई उसकी मौत के 8 दिन बाद ही उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी उसका मंजिला बेटा राकेश ट्रक ड्राइवर है जबकि रवि गाड़ियों में भूसा भरने का काम करता है एक लड़की थी जिसकी शादी हो गई। घरवालों ने बताया कि पहले उनकी स्थिति बहुत खराब थी जिस कारण उनकी दादी की हस्तियां विसर्जन नहीं की गई थी जिसके चलते उनके पिता कालूराम अपनी माता की अस्थियां लगभग 35 से 40 साल संभाल कर रखी थी बुधवार को मां बेटे और बहू की अस्थियां विसर्जन करने गए थे और इसी दौरान यह हादसा हो गया।
पोस्टमार्टम के बाद आज उनका शव अंबाडी गांव में पहुंचा यहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया उनके मंजिलें बेटी की शादी हो चुकी है जबकि छोटे बेटा अभी कुंवारा है अंतिम संस्कार के बाद उनके पोता और पोती प्रयागराज गंगा नदी में अस्थि विसर्जन के दौरान जो उनकी फोटो ली गई थी उसको दिन भर देखते रहे और कहते रहे कि यह मेरे दादा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811