Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बाल श्रम उन्मूलन दिवस-सभी के लिए न्याय और बाल श्रम का खात्मा करने दिलाया

0 34

संकल्प,नियोक्ताओं की दी कानून की जानकारी,

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर नगर में आज
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फॉउंडेश के साथ कृषक सहयोग संस्था द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। होटल ढावा और कपड़ों के शोरूम पर जाकर व्यापरियों को श्रम उन्मूलन दिवस और कानून की जानकारी दी। जहां बाल श्रम करते पाए गए उन्हें कानून की जानकारी देकर आज समझाईश दी और सचेत किया कि दूसरी बार से यदि आपके संस्थान में कोई बाल मजदूर पाया गया तो कानूनन कर्रवाई की जाएगी।
संस्था के जिला चाईल्ड ट्रैफकिंग इंचार्ज अनिल भवरे ने आज नगर के होटल,ढावा और दुकान संचालकों को बाल श्रम कानून की जानकारी देकर बाल श्रम रोकने बच्चों को काम पर न रखने की समझाईश दी।उन्हें बताया कि बाल श्रम कानूनन के अंतर्गत बाल मजदूरी कराते पाए जाने पर 50 हजार रु तक जुर्माना और 2 साल कैद की सजा का प्रावधान है।

एक्शन मंथ अगेंस्ट चाईल्ड लेबर-
शहर में लगातार पिछले 1 जून से एक्शन मंथ अगेंस्ट चाईल्ड लेबर अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रभारी अनिल भवरे ने बताया कि
इस अभियान के अंर्तगत शुरुआद में व्यापरियों उद्योगपतियों ईंट भट्टा संचालकों को ट्रेस किया जा रहा है। पहली बार बाल बाल श्रमिक पाए जाने पर उचित कारण और गलती मानने पर समझाईश देकर छोड़ा जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत महिला बाल विकास श्रम विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले को बाल श्रम मुक्त रायसेन बनाने लक्ष्य है। पिछले एक सप्ताह से श्रम अधिकारी जी एस मेहन्देले,श्रम निरीक्षक मयंक दीक्षित,अपूर्व मिंज लगतार मॉनिटरिंग कर व्यापारियों, होटल ढावा संचालकों को समझाईश दे रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811