Let’s travel together.
nagar parisad bareli

इक्वेशन कार्यक्रम में पुलिस ने महिलाओं व बच्चियों को बताए उनके अधिकार

0 125

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सलामतपुर की बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित हुई। जिनको महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं उनके अधिकारों एवं सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार के बारे में अवगत कराया गया। तथा अपनी बात रखने पर जोर दिया गया। यह कार्यक्रम इक्वेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन इक्वेशन की वॉलेंटियर मीनाक्षी ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलामतपुर पुलिस थाने के एसआई दिनेश कुमार शर्मा ने संबोथित करते हुए महिलाओं और बालिकाओ को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया। शिक्षिका रंजनी गुप्ता ने कहा बच्चों को डर से मुक्त होने की जरूरत है। जागरूकता की शुरुआत अपने घर से करना चाहिए। सलामतपुर थाने के हेड कांस्टेबल गणेश रघुवंशी ने भी सुझाव दिया कि स्कूल और चौराहे में निःशुल्क नम्बर की लिस्ट लगवाना चाहिए। जिससे आमजन को सुविधा हो सकती है। ईक्वेशन से सूरजभान सिंह ठाकुर ने इक्वेशन के कार्य और भूमिका के बारे में बताया ओर बालिकाओ ओर महिलाओं से खुले मंच से संवाद की प्रक्रिया की गई। जिसमें बालिकाओ ने बताया कि मैदान में खेलते समय कुछ लड़के परेशान करते है। इक्वेशन कि वालेंटियर सोनम ठाकुर ने बताया की जब हमने शुरुआत की तब लडकिया खुलकर नही बोल पाती थी। पर अब वे खुलकर आपनी बात रखती हैं। और अपने अधिकार के प्रति जागरूक है। और वे समस्या आने पर पुलिस और संबधित अधिकारी को सूचना देने लगी है। कार्यक्रम के सहयोगी सुमित ठाकुर और आरती अहीरवाल रहे। कार्यक्रम में लगभग 80 बालिका और महिलाएं शामिल हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811