हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
एक दिन पहले उज्जैन के कमल कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय मासूम राजनंदनी गायब हो गई थी। जिसकी पुलिस थाने में सूचना पर गत दिवस नाले में राजनंदनी की बोरे में बंद लाश मिली। इस घटना से गुस्साए नागरिकों ने कमल कॉलोनी मोहन नगर मंडी गेट के पास चक्का जाम कर दिया उनकी मांग थी राजनंदिनी के हत्यारों को फांसी दी जाए इधर जिला कलेक्टर उज्जैन ने राजनंदनी के परिवार को ₹50000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इस पर परिवार जनों का कहना है कि हमें इंसाफ चाहिए।