Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली

0 506

सुरेन्द्र जैन रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 8 मार्च को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड से सुबह 7 बजे महिलाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने किया। यह रैली शंकर नगर केनाल रोड (राजातालाब) होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची तथा बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में वापस आकर समाप्त हुई। रैली में एनएसएस, एनजीओ, विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई।

डॉ नायक ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं सशक्त बने, निडर बने। उन्होंने घर परिवार, समाज, राज्य, देश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के किए गए योगदान को बताया। और कहा की महिलाओं के योगदान से उत्कृष्टता को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811