Let’s travel together.

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में उठाया मुद्दा मंदिरोें पर हमला बर्दाश्त नहं

66

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आज आखिरी दिन है। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री (AUS PM) एंथोनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

पीएम मोदी (PM Modi) ने ऑस्ट्रेलिया में मिले सम्मान और प्यार के लिए सभी का धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संबंध आपसी विश्वास पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच आर्थिक क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते भी हुए।
पीएम मोदी ने इस साल के आखिरी में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप को देखने के लिए भारत आने आने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ ही सभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैन्स को न्योता दिया।

पीएम मोदी ने कहा, मैं इस साल क्रिकेट विश्व कप के लिए पीएम एंथनी अल्बनीज और सभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों को भारत आने का निमंत्रण देता हूं। उस समय आपको भारत में भव्य दिवाली देखने को मिलेगी।

साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, हमने खनन और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में अपने रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर रचनात्मक चर्चा की है। हमने हरित हाइड्रोजन पर एक टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में मंदिरों पर हमला के मुद्दा भी उठाया। पीएम मोदी ने कहा, पीएम एंथोनी अल्बनीज और मैंने पूर्व में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के मुद्दे पर चर्चा की है। हमने आज भी इस मामले पर चर्चा की।

हम ऐसे किसी भी तत्व को स्वीकार नहीं करेंगे जो उनके कार्यों या विचारों से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के बीच मैत्रीपूर्ण और मधुर संबंधों को नुकसान पहुंचाता है। पीएम अल्बनीज ने आज मुझे एक बार फिर भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811