Let’s travel together.
nagar parisad bareli

फलों का सेवन बनाएगा पेट को स्वास्थ्य

19

भोपाल। बदलती जीवनशैली और अनहेल्दी खाने के कारण बहुत से लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इस वजह से एसिडिटी, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और ऐंठन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ये चीजें सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में आंतों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ फलों को खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। ये चीजें पेट को साफ करने का काम करती हैं।

इससे आप खुद को एसिडिटी और गैस की समस्या से बचा पाएंगे। आप कौन से हेल्दी फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं आइए जानें।

कीवी

कीवी में फाइबर होता है। इसमें एक्टिनिडाइन एंजाइम होता है। इसमें विटामिन सी होता है। ये कब्ज की समस्या को दूर करता है। कीवी पेट को साफ करती है। ये आंतों को स्वस्थ रखती हैं। कीवी में विटामिन सी होता है। कीवी में पानी भी होता है।

पपीता

पपीते में फाइबर होता है। ये मेटाबालिज्म को तेज करने का काम करता है। पपीता खाने से पेट को साफ करने में मदद मिलती है। पपीता खाने से सेहत को कई तरह के अन्य फायदे भी मिलते हैं। ये स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे दाग-धब्बे दूर होते हैं।

संतरे

संतरा भी पाचन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ये आंतों और पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है। संतरे में फाइबर होता है। ये कब्ज का इलाज करता है। संतरे को जूस या फिर सलाद के रूप में भी ले सकते हैं।

स्ट्रॉबेरीज

स्ट्रॉबेरीज में फाइबर होता है। स्ट्रॉबेरीज पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करती हैं। स्ट्रॉबेरीज में विटामिन सी भी होता है। इसमें फोलेट होता है। स्ट्रॉबेरीज कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।

नाशपाती

नाशपाती भी सेहत के लिए अच्छी होती है। इसमें फाइबर, सोर्बिटोल और फ्रुक्टोज जैसे पोषक तत्व होते हैं। नाशपाती पानी से भी भरपूर होती है। ये पाचन तंत्र के लिए बहुत ही अच्छी होती हैं। ये कब्ज की समस्या रोकने का काम करती है। इसे खाने से पेट साफ रहता है। आप नाशपाती को भी सलाद की तरह खा सकते हैं। ये हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811