Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शमी के पौधे के पास भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें वरना होने लगती है धन हानि

19

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पेड़-पौधों को लगाना काफी शुभ माना जाता है। इन पौधों को घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। किसी भी पौधे को लगाने के अपने कुछ विशेष नियम होते हैं। इनके सही दिशा निर्धारित की गई है, जिससे खुशहाली बनी रहती है। घर में लगाए जाने वाले पौधों में से सबसे पवित्र पौधों में से एक शमी का पौधा माना जाता है। यदि हम शास्त्रों की बात करें तो इसे शनिदेव का पौधा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को सही दिशा में लगाने से शनि की बुरी दृष्टि से बचा जा सकता है।

कूड़ा-कचरा

यदि आपके घर में शमी की पौधा लगा हुआ है तो आपको भूलकर भी इसके आसपास कचरा इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे के पास कूड़ा रखा जाता है तो घर में शनि दोष हो सकता है। इस पौधे का संबंध शनिदेव से है, इसलिए ऐसा करने से शनि नाराज हो सकते हैं।

भगवान शिव को प्रिय

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शमी का पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है, वहीं शिव पूजन में तुलसी की पत्तियां वर्जित मानी जाती हैं। इसके साथ ही तुलसी के पौधे के पास भी शमी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

बाथरूम के पास न लगाएं

बाथरूम के पास कभी भी शमी का पौधा नहीं रखना चाहिए। बाथरूम से 5 फीट दूर पर किसी भी स्थान में शमी के पौधे को न रखें। शमी का पौधा किचन के बाहर भी नहीं लगाना चाहिए। संभव हो तो जिस घर में शमी का पौधा लगा हो वहां मांस -मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

इस दिशा में लगाएं

जब भी आप शमी के पौधे को लगाएं तो इसे घर के मुख्य द्वार के ऐसे हिस्से में लगाएं, जिससे घर से निकलते समय ये दाहिने हाथ की तरफ हो। इस पौधे को आप उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा की तरफ लगाएं। इस पौधे को घर की छत में भी रख सकते हैं। इसे यदि आप शनिवार के दिन घर में लगाते हैं तो इसकी नियमित पूजा करें।

Dream Meaning: सपने में खुद को आम खाते हुए देखने का आखिर क्या मतलब होता है, जानिए

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811