Let’s travel together.

बगैर हैलमेट मोटरसाइकिल चालको के काटे चालान

0 63

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज पुलिस ने बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए जिसमें 6 चालान बनाए दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हेलमेट चेकिंग की जा रही है हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में चालक सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक ने हेलमेट लगाए रहता तो उसे सिर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। इसीलिए हेलमेट लगाकर दो पहिया चलाना अनिवार्य किया गया है। कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों को जागरुक भी कर रही है।
वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते नजर आए। पुलिस का कहना है कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर 300 रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा है बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज दुर्घटना हो रही है इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बल भी अपनी तरफ हर संभव कोशिश कर रहा है कि गाड़ी चालक हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाएं मगर इसके बावजूद भी वाहन चालक लापरवाही बरत रहा है जिसका खामियाजा दूसरे वाहन चालक को उठाना पड़ता है चेकिंग अभियान में दीवानगंज पुलिस का समस्त स्टाफ मौजूद रहा हेलमेट चेकिंग में 6 चालान बनाए गए जिसमें 1800 रुपए वसूले गए आने वाले दिनों में भी दीवानगंज पुलिस हेलमेट चेकिंग करती रहेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811