Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना:आमखेड़ा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 42 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0 84

के जीवन को आसान बनाने चलाई जा रही हैं अनेकों योजनाएं- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जोड़ों को योजना के तहत 49-49 हजार रू के चेक प्रदान किए

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

।माँ, बहन-बेटी का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने सांची जनपद की ग्राम पंचायत ढकना-चपना के आमखेड़ा स्थित स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में 42 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 35 जोड़ों का विवाह तथा सात जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद, शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनके जीवन में सुख, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि सदैव बनी रहे। नव-विवाहित दंपति, प्रेम, स्नेह और आत्मीयता से जीवन व्यतीत करें और दोनों परिवारों का मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ाएँ।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि निर्धन परिवारों के लिये मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना वरदान की तरह है। बेटी, परिवार और समाज को बोझ न लगे और विवाह उत्सव उल्लास के साथ हो, इस उद्देश्य से हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आरंभ की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में प्रत्येक नव-दम्पति को 49 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे गृहस्थी आरंभ करने के लिए अपनी जरूरत और पसंद अनुसार स्वयं सामग्री ले सकें। विवाह की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बेटियों की जिंदगी आसान बनाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों के जीवन में बदलाव लाने और बेटियों के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बेटियों की शिक्षा के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 शुरू की, जिसमें लाड़ली बालिका को कॉलेज की पढ़ाई के लिए दो किश्तों में 25 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों का आत्म-सम्मान और आत्म-निर्भरता बढ़ेगी। पात्र बहनों के खाते में 10 जून को योजना की राशि 1000 रूपये अंतरित की जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की मददे से गरीब माता-पिता की बेटी के विवाह की चिंता दूर हुई है। पहले गरीब परिवारों को बेटी के विवाह के लिए कर्ज लेना पड़ता था। लेकिन अब सरकार द्वारा बेटियों का विवाह धूमधाम से कराया जा रहा है। साथ ही गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए 49-49 हजार रू की राशि भी दी जाती है। यह सरकार समाज के प्रत्येग वर्ग की चिंता करते हुए उनके विकास और कल्याण के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, जनपद उपाध्यक्ष श्री गंगाराम चौकसे, एसडीएम रायसेन श्री मुकेश सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811