Let’s travel together.

दहलाया प्रशांत महासागर 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

54

प्रशांत महासागर में में आए भूकंप ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 है। इस बीच भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह अलर्ट अमेरिका में न्यू कैलेडोनिया, फिजी और वानुअतु के क्षेत्रों के लिए जारी की गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक ये भूकंप जमीन के 10 किमी की गहराई में आया था।

ग्वाटेमाला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए

इससे पहले बुधवार देर रात मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर झटकों की तीव्रता 6.4 थी। भूकंप का केंद्र कैनिला के पास और जमीन से 158 मील की गहराई में था। ग्वाटेमाला में आए भूकंप से जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

तुर्किए में आए भूकंप ने मचाया था कहर

इस साल 6 फरवरी को तुर्किए में आए भूकंप ने कहर मचा दिया था। इस भूकंप का केंद्र गाजियांटेप था। इससे पहले की लोग संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का जोरदार झटका आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 थी। भूकंप के झटकौं का दौर नहीं रुका। इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका लगा। एक के बाद एक आए भूकंप से तुर्किए में 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |     महिला समूह की दीदियों ने लगाया दो दिवसीय होली मेला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811