Let’s travel together.

नप कर्मचारियो की लापरवाही से सार्वजनिक प्याऊ के मटको में नही भरा जा रहा पानी

0 33

 

भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकते नागरिक, नप उदासीन

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भीषण गर्मी में नागरिको को कंठ तर करने के लिए हालिया दिनो में नगर परिषद के द्वारा सामाजिक सरोकारो के तहत बजरंग चौराह पर पुलिस चौकी के समीप सार्वजनिक प्याऊ के तहत 4 मटके रख कर प्याऊ प्रारंभ की गई थी। प्याऊ प्रारंभ होते ही नागरिको ने राहत की सांस ली थी। लेकिन नागरिको को यह राहत स्थाई नही मिल सकी । नप कर्मचारियो की लापरवाही यहांभी सामने आ रही हैं। मटके रख कर प्रारंभ की गई प्याऊ के मटको में प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी जिस कर्मचारी को सौंपी गई थी। उसकर्मचारी की लापरवाही के चलते मटको में तय समय पर पानी नही भरा जा रहाहै। जिस कारण नप के द्वारा प्याऊ प्रारंभ किए जाने का सार्थक परिणाम सामने नही आ पा रहा है। जिम्मेदार कर्मचारी की लापरवाही के चलते आस पास के ग्रामो से आने वाले ग्रामीण तथा बजरंग चौराहा के नागरिक चिलचिलाती गर्मी में कंठ तर करने को भटक रहे है। लेकिन नप उदासीन बनी हुई है। नागरिको ने प्याऊ के मटको को तय समय पर नियमित पानी से भरने तथा लापरवाह कर्मचारी पर कार्रवाही की मांग की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     नगरपालिका अध्यक्ष ने  15 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि किया     |     गो हत्या के आरोप में महिला सहित एक व्यक्ति हिरासत में,दो आरोपित फरार     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 19 अक्टूबर 2024     |     एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811