Let’s travel together.

कर्नाटक में सीएम का फैसला आज संभव मुस्लिम को डिप्टी सीएम बनाने की मांग

19

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है। माना जा रहा है कि इसका फैसला आज दिल्ली में हो सकता है।

मुख्यमंत्री पद की रेस में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार आगे हैं। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ कि इसका ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करें।

खरगे अब दिल्ली में हैं और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। वहीं विधायकों ने दोनों नेताओं (Siddaramaiah और DK Shivakumar) पर अपनी पसंद एक बैलेट बॉक्स में बता दी है। यह बैलेट बॉक्स भी आज खोला जाएगा।

मुस्लिम को डिप्टी सीएम बनाने की मांग

इस बीच, सुन्नी उलमा बोर्ड ने मांग की है कि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री का पद किसी मुस्लिम को दिया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि पांच मुस्लिम विधायकों को गृह, राजस्व, स्वास्थ्य और अन्य विभागों जैसे अच्छे विभागों के साथ मंत्री बनाया जाए। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शफी सादी ने यह मांग रखी।

कर्नाटक: 9 मुस्लिम उम्मीदवार जीते, सभी कांग्रेस से

बता दें, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नौ मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है और ये सभी कांग्रेस से हैं। कांग्रेस ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में 224 में से 135 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं भाजपा को सिर्फ 66 सीटों से संतोष करना पड़ा और सत्ता उसके हाथ से चली गई।

गुलबर्गा उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक फातिमा कांग्रेस द्वारा मैदान में उतारी गई एकमात्र मुस्लिम महिला उम्मीदवार थीं। इन नौ मुस्लिम उम्मीदवारों में से केवल दो आसिफ (राजू) सैत और इकबाल हुसैन फिर से निर्वाचित हुए हैं। बाकी सात पहली बार विधानसभा पहुंचेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     चर्चित बाबूलाल हत्या कांड में दामाद को मिली आजीवन कारावास की सजा     |     श्रीमती ममता शुक्ला की स्मृति में निःशुल्क त्वचा(स्किन) रोग जांच शिविर कल     |     प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811