जनभागीदारी समिति की सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय
रायसेन।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय रायसेन में कई वर्षों से स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई जा रही थी। जिसका आज स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। जनभागीदारी समिति की सामान्य सभा की प्रथम बैठक महाविद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनभागीदारी अध्यक्ष मनोज कुशवाहा द्वारा की गई। और बैठक की प्रस्तावना समिति की सचिव डॉ इशरत खान द्वारा रखी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ खान द्वारा सभी सदस्यों का पुष्प गुछ देकर स्वागत किया गया। और वर्षों से लंबित विषयों को समिति के समक्ष रखा। जिसका समिति के सभी सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई। इसमें मुख्य रूप से महाविद्यालय प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित कराना, महाविद्यालय के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाना, विद्यालय की बाउंड्री वाल की ऊंचाई बढ़ाना, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना। महाविद्यालय में पूछताछ एवं स्वागत कक्ष स्थापित करना। प्रत्येक कक्ष में महापुरुषों के नाम पर नामकरण एवं महापुरुषों के चित्र लगाना। विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ कराना। संस्कृत विषय में यू जी की कक्षाएं, इतिहास में कक्षाएं, बीएससी एग्रीकल्चर, रोजगार मुखी कोर्स पीजीडीसीए, योगा, सीपीसीटी की ट्रेनिंग, आदि कोर्स चालू करने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। बैठक में मुख्य रूप से जनभागीदारी अध्यक्ष मनोज कुशवाह कलेक्टर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एस डी एम एल के खरे, स्थानीय उद्योग के सदस्य मिथिलेश सोनी, स्थानीय संस्था के सदस्य डॉ एच बी सेन, दानदाता सदस्य दीवान सिंह गौर, कृषक सदस्य रामबाबू बघेल, स्थानीय संगठन सदस्य दिनेश अग्रवाल, अभिभावक सदस्य प्रदीप पटेल, अभिभावक सदस्य डॉ राजेश लोधी, अनुसूचित जाति अभिभावक सदस्य बारेलाल सूर्यवंशी, अनुसूचित जनजाति अभिभावक सदस्य हरगोविंद पंद्राम, पूर्व छात्र सदस्य नूतन कुशवाह, पूर्व छात्र सदस्य राहुल राठौर, महिला अभिभावक सदस्य सविता कुशवाह, पोषक शालाओं की सदस्य एक्सीलेंस स्कूल की प्राचार्य श्रीमती स्वाति चौहान, पोषक शालाओं के सदस्य शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कमलेश नरवारे जनभागीदारी समिति प्रभारी प्रो, डॉ जीएस कुवैती, प्रो, डॉ दीपक मीना, प्रो, डॉ अनिल जुनेजा, आदि उपस्थित रहे