Let’s travel together.

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की हुई मौत

20

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। तीनों ही मृतक महिलाएं हैं। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीजापुर से जगदलपुर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घायलों में कार चालक की हालत गंभीर है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, बीजापुर निवासी सात लोग, धीरज दुर्गम (30), संदीप दुर्गम, विराज दुर्गम, प्रिया दुर्गम, निकिता कावडे (19), नीला दुर्गम (53) और गुरुअम्मा झाड़ी (55) सभी लोग स्कार्पियो से जगदलपुर आ रहे थे।

इनको तक्षशिला में एक शादी समारोह में शामिल होना था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे किलेपाल नंबर 3 के पास पहुंचे थे कि चालक धीरज दुर्गम ने नियंत्रण खो दिया।इसके चलते वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में निकिता, नीला और गुरु अम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को किलेपाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे का पता चलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शादी के घर में गम का माहौल छाया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नटेरन पुलिस द्वारा 08जुआरियों को जुआ खेलते हुये किया गिरफ्तार, नगद राशि एवं 03 मोटरसाइकिल जप्त      |     राजमाता श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया की स्मृति में ग्राम पंचायत भटनावर में बनेगा पार्क     |     चारधाम यात्रा पर जा रही बस में लगी आग, बस पूरी तरह हुई जलकर खाक     |     सांची जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों के घोटाले की खुलती जा रही परत दर परत     |     मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज सागर आगमन 18 मई को     |     विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर कलेक्ट्रेट, एन एच एम कार्यालयों एवं सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर     |     डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे     |     शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम     |     क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड     |     कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811