Let’s travel together.

MP खरगोन बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ीः 25 लोगों की हुई मौत

0 646

तारकेश्वर शर्मा

सोशल मीडिया के फेसबुक पर राहुल गांधी ने खरगोन की घटना को लेकर दुख जताया,
राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा
मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है।शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है।

शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मध्य-प्रदेश के खरगोन में एक बस हादसा हो गया जिसमें अभी तक 25 लोगों की मृत होने की खबर है।हादसे में अभी तक 25लोगों की मौत हो गई है।

मध्यप्रदेश के खरगोन में हुए दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। हादसे में अभी तक कुल 25 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के अधिकृत नाम और पते भी सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में खरगोन में बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। कैबिनेट के सदस्यों ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में बताया कि बस दुर्घटना में अब तक प्राप्त जानकारी में 225लोगों की असामयिक निधन हुआ है। राज्य शासन की ओर से कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल खरगोन जायेंगे।बता दें कि खरगोन में यात्रियों से भरी बस पुल से सीधे नदी में जा गिरी। इस घटना में 22 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। यह बस हादसा खरगोन ठीकरी रोड पर ग्राम दसंगा में हुआ। जहां बोराड नदी के 50 फीट ऊंचे पुल से बस नीचे गिरी है। जिससे लोग हताहत हुए। बस के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811