Let’s travel together.

सेवा भारती के स्वयंसेवक संकटमोचक की भूमिका निभाते हैं – भार्गव

0 242

 

रायसेन – सेवा भारती संस्थापक, राष्ट्र आराधन के पथ साधक स्व विष्णु कुमार जी की जयंती पर सेवा भारती द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि राजेश भार्गव ने कहा कि सेवा भारती के स्वयंसेवक संकटमोचक हैं । जैसे बजरंगबली संकट काल में संजीवनी बूटी लाए थे । वैसे ही स्वयंसेवक संकटकाल में संजीवनी के रूप में रक्तदान कर संकटमोचक की भूमिका निभाते हैं। आज जिन्होंने रक्तदान किया, उन सभी का अभिनंदन है।

कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि, राजेश भार्गव ( विदिशा विभाग समन्वय, सेवा भारती )अतिथि डॉ ए के शर्मा हरीश मिश्र ( जिला प्रवक्ता, सेवा भारती) नारायण कुशवाहा ( कोषाध्यक्ष, सेवा भारती) राहुल परमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रक्तदान शिविर में सेवा भारती के स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया‌। रिंकेश गुजार,अभिषेक नाइडे,
राहुल विश्वकर्मा,शुभम कुशवाहा, सचिन मीणा,रामेंद्र सिंह बघेल,आकाश चक्रवर्ती,शेखर कुशवाहा,गजेन्द्र मीणा,प्रवीण मिश्र,वीरेंद्र चौहान,नवीन राठौड़,अर्जित कुशवाहा,सोनू रैकवार,मिलन जैन, अक्की कुशवाहा,मनोज कुशवाह ने रक्तदान किया ‌। सभी रक्त दाताओं ने संकल्प लिया कि वह संकटमोचक की भूमिका में कार्य करेंगे। जब भी आवश्यकता होगी रक्तदान के लिए सहज रूप से उपलब्ध रहेंगे।

इस अवसर पर मनोज यादव, संतोष साहू, संतोष यादव, मनोज चक्रवर्ती, नितिन मालवीय, कंछेदी चक्रवर्ती, संजू सोनी,गोपाल साहू, राधेश्याम सराठे उपस्थित थे। मंच संचालन हरीश मिश्र ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811