Let’s travel together.
nagar parisad bareli

 पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला अंदाज, तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मगौड़ा के पैर छुऐ 

26

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोल की चुनाव रैली में पीएम का दिल छू लेने वाला अंदाज दिखा। देश के प्रधानमंत्री ने पद्मश्री से सम्मानित विजेता तुलसी गौड़ा और सुकरी बोम्मगौड़ा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तुलसी गौड़ा और सुकरी के पैर छुए। तुलसी गौड़ा ने पीएम को स्नेह दिया। यह मनमोहक तस्वीर देखकर आपके मन में भी यह सवाल आया होगा कि आखिर इतनी साधारण सी दिखने वाली महिलाओं के आगे देश के पीएम ने आखिर क्यों आदर से सिर झुकाया।
इन दोनों ही महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों से देश का, अपने समाज का नाम रोशन किया है। आदिवासी वेशभूषा में रहने वाली साधारण सी तुलसी गौड़ा को पेड़-पौधों के बारे में एक विशेषज्ञ से भी अधिक जानकारी है। वहीं, सुकरी बोम्मगौड़ा की उन्हें हलक्की वोक्कालिगा समुदाय की कोकिला कहा जाता है।
उन्होंने अपने जनजाति के पारंपरिक संगीत और गीतों को संरक्षित करने के लिए काम किया है। इसकारण 2017 में उन्हें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पद्म श्री से सम्मानित किया था। वहीं, तुलसी गौड़ा को साल 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति ने उनकी उपलब्धियों के लिए पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में सम्‍मानित की गईं कर्नाटक की 79 वर्षीय महिला तुलसी गौड़ा की उपलब्धियों से दुनिया के कोने-कोने के लोग वाकिफ हैं। नंगे पैर रहने वाली और जंगल से जुड़ी तमाम जानकारियां रखनी वालीं तुलसी गौड़ा ने अपना पूरा जीवन पेड़ पौधों के लिए समर्पित कर दिया है। तुलसी गौड़ा के लिए पेड़-पौधे बच्चे की तरह हैं। छोटी झाड़ियों वाले पौधे से लेकर लंबे पेड़ों को कब कैसी देखभाल की जरूरत है, उन्हें इसका ज्ञान बखूबी है। इसकारण इन्हें जंगल की एन्सायक्लोपीडिया भी कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि तुलसी गौड़ा ने कभी किताबी ज्ञान नहीं लिया, वह कभी स्कूल नहीं गईं लेकिन कई राज्यों के लोग उनकी यह कला सीखने के लिए आते हैं। तुलसी गौड़ा को पेड़ और हर्ब्स की प्रजातियों के बारे में विशेषज्ञों से भी अधिक जानकारी है। उन्होंने अपना जीवन पेड़-पौधों की सेवा में लगाया हुआ है। वह 1 लाख से अधिक पौधे लगा चुकी हैं। उम्र के इस पड़ाव जहां अधिकतर लोग आराम की जिंदगी जीना पंसद करते हैं। वहीं, तुलसी हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण सहेजने में ही अपना समय व्यतीत करती हैं।
तुलसी कर्नाटक के होनाली गांव में रहती हैं, और हलक्की वोक्कालिगा समुदाय से तालुक्क रखती हैं। माना जाता है कि वह 12 साल की उम्र से ही पेड़-पौधे की सेवा में लगी हुई हैं। जंगल की एन्सायक्लोपीडिया कही जाने वाली तुलसी गौड़ा ने कम उम्र में पौधरोपण की शुरुआत इसतरह के पेड़ों से की जो अधिक लंबे थे और हरियाली फैलाने के लिए जाने जाते थे। इसके बाद उन्होंने कटहल, अंजीर और दूसरे बड़े पेड़ों को लगाना शुरू किया और वह हर बार अलग-अलग किस्म के हर-भरे पेड़-पौधे लगाती थीं। यही नहीं, उनके लगाए हुए एक भी पौधे कभी भी सूखते नहीं थे। जंगलों में किसी एक तरह के पेड़ के बीच उनकी उत्पत्ति के लिए आवश्यक मदर ट्री की पहचान करने में तुलसी को महारत हासिल है। इसके अलावा उन्हें बीजों की गुणवत्ता पहचानने का भी काफी अनुभव है। उन्होंने जैविक विविधता संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811