Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बारात में डांस को लेकर विवाद,छुरी लाठी चली

0 168

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
क्षेत्र के एक गांव में बारात में डांस करते समय हुई धक्का मुक्की को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें आठ लोगों ने छुरी और डंडों से पांच लोगों के साथ मारपीट की। सभी घायलों को सांची स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को रातातलाई सलामतपुर से सचिन अहिरवार की बारात ग्राम मांदा गई थी। बुधवार देर रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे बारात में डांस करते समय कुछ युवकों के बीच धक्का मुक्की हो गई। जिसने लड़ाई का रूप ले लिया।
बेसर कॉलोनी के लगभग 8 युवकों ने निवेश, शिवराज, सुमित, अमन और अंतिम निवासी रातातलाई के साथ छुरी, डंडों व लात घूंसों से मारपीट कर दी। निवेश के पीठ में छुरी भी मारी गई है। पुलिस ने फरियादी अमित अहिरवार की रिपोर्ट पर आरोपी गोविंद अहिरवार, गोलू अहिरवार, लक्ष्मीनारायण अहिरवार, दीपक अहिरवार सहित अन्य चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्जकर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811