Let’s travel together.

शिवपुरी: कोरोना संकट में स्वास्थ्य विभाग की कारगुजारी, मरे हुए इंसानों को लगाना बता दिया वैक्सीन का सेकंड डोज

0 656

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

शिवपुरी में कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसमें 7 महीने पहले जो व्यक्ति मर गया है उसे कोरोना की दूसरी डोज वैक्सीन लगाना बता दिया। मृतक के परिवारजनों ने आरोप लगाया है कि यह स्वास्थ्य की लापरवाही है और यह आंकड़ों की बाजीगरी है।

ऐसा मामला शिवपुरी शहर के स्वर्गीय गोविंद गर्ग के साथ हुआ है। परिवार जनों ने बताया है कि स्वर्गीय गोविंद गर्ग को उनकी वैक्सीन का पहला डोज़ 5 अप्रैल 2021 को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज मैं लगा था जिसके चलते 16 अप्रैल 2021 को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी तब उनके परिजन उनको शिवपुरी जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड के आईसीयू में एडमिट करवाया था। इलाज के दौरान 20 अप्रैल 2021 को उनकी मृत्यु हो गई थी। स्वर्गीय गोविंद गर्ग के परिवारजनों ने बताया है कि गोविंद जी की मृत्यु के बाद जब उन्होंने वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तब उन्होंने देखा कि गोविंद गर्ग को 24 नवंबर 2021 को दूसरा डोज लगाना बता दिया। परिवार जनों ने बताया कि जो व्यक्ति 7 महीने पहले ही खत्म हो गया है उसको 24 नवंबर 2021 को दूसरा डोज लगाना बता दिया। यह स्वास्थ विभाग की लापरवाही है और आंकड़ेबाजी का खेल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811