Let’s travel together.

लंबे अरसे से धरना आंदोलन कर रहे रोजगार सहायकों की सुध नहीं ले रही सरकार

0 179

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर सरकार को मांग मनवाने के लिए जुटे हुए हैं इस कड़ी में रोजगार सहायक तथा सहायक सचिव भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं परन्तु सरकार इनकी मांगों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है जिससे सरकार की योजनाएं भी अटक कर रह गई है।
जानकारी के अनुसार रोजगार सहायक तथा सहायक सचिव अपनी मांगों को लेकर लगभग एक महीने से अधिक समय से कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं । मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक एवं सहायक सचिव महासंघ के तत्वावधान में पहले एक सप्ताह तक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर चले गए थे सरकार द्वारा सुध न लेने पर 20 मार्च से जनपद पंचायत सांची के रोजगार सहायक एवं सहायक सचिव कलमबंद हड़ताल पर चल रहे हैं जिससे जप अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में शासन की ही योजना जमीनी स्तर पर पहुंचने से पहले ही खटाई में पड़ गई है हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी मांगों का मांग पत्र भी दिया जा चुका है इनकी मांगों में शामिल प्रमुख रूप से जिला संवर्ग सहायक सचिव में संविलयन कर नियमितिकरण एवं वेतन सचिव के समकक्ष होने से 90%सहायक सचिव पर भी लागू कराया जाये जो कम से कम तीस हजार प्रति माह हो । ग्राम रोजगार सहायक के लिए भी स्थानांतरण नीति लागू की जाये । वर्ष 13 के बिंदु क्र 6 के अनुसार निलंबन किया जाये एवं निलंबन अवधि में गुजारा भत्ता दिया जाये । ग्राम सहायकों की दुर्घटना मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता राशि पांच लाख तथा अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता दी जाये पीएफ का प्रावधान किया जाए । रोजगार सहायक एवं सहायक सचिवो ने बताया कि जब तक हमारी मांगों पर सरकार गंभीर होकर विचार नहीं करती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811